प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आठ इस्लामी देश पीस बोर्ड में शामिल तैयार

आठ इस्लामिक देश पीस बोर्ड में शामिल होने को तैयार

वॉशिंगटन। पीस बोर्ड में शामिल होने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण का आठ मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने सवागत किया है।

आठ इस्लामिक देश पीस बोर्ड में शामिल होने को तैयार

Board of Peace |

आठ इस्लामी देश पीस बोर्ड में शामिल तैयार

 पीस बोर्ड में शामिल होने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण का आठ मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने सवागत किया है। वे गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए चल रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का सामूहिक रूप से समर्थन कर रहे हैं। इन देशों में कतर, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। बुधवार को जारी एक संयुक्त बयान में इन देशों के विदेशमंत्रियों ने कहा, 'हम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप द्वारा अपने नेताओं को 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने के लिए दिए गए न्योते का स्वागत करते हैं।' संयुक्त बयान में आगे कहा है कि मंत्री अपने देशों के साझा फैसले की घोषणा करते हैं कि वे 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होंगे। हर देश अपने-अपने कानूनी और जरूरी प्रक्रियाओं के अनुरूप बोर्ड में शामिल होने के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेगा। इनमें मिस्र, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं, जिन्होंने पहले ही इसमें शामिल होने की घोषणा कर दी है।' मंत्रियों ने राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व वाले शांति प्रयासों का समर्थन दोहराया। उन्होंने कहा कि उनके देश 'बोर्ड ऑफ पीस' के मिशन को लागू करने में मदद करेंगे। यह बोर्ड एक अस्थायी प्रशासन की तरह काम करेगा, जैसा कि 'गाजा संघर्ष को खत्म करने की व्यापक योजना' में बताया गया है।
गाजा संघर्ष को खत्म करने की व्यापक योजना को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2803 द्वारा मंजूरी दी गई है। इसका उद्देश्य स्थायी युद्धविराम को मजबूत करना, गाजा का पुनर्निर्माण करना और फिलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय और राज्य बनाने के अधिकार पर आधारित न्यायपूर्ण और स्थायी शांति को आगे बढ़ाना है। इससे क्षेत्र के सभी देशों और लोगों के लिए सुरक्षा और स्थिरता का रास्ता खुलेगा।'बोर्ड ऑफ पीस' को हमास के साथ युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण के हिस्से के रूप में पेश किया गया था। बताया जा रहा है कि यह समझौता इजराइल-गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए है।

यह भी पढ़े: कोर सेक्टर वृद्धि 4 महीने के उच्च स्तर पर

https://www.primenewsnetwork.in/india/core-sector-growth-hits-4-month-high/105915

Related to this topic: