अमेरिका के दिग्गज कारोबारी एलन मस्क की कुल संपत्ति में एक दिन में ही 168 अरब डॉलर यानी 15.30 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
न्यूयॉर्क। अमेरिका के दिग्गज कारोबारी एलन मस्क की कुल संपत्ति में एक दिन में ही 168 अरब डॉलर यानी 15.30 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। मस्क की सम्पत्ति में यह इजाफा उनकी सैटेलाइट कंपनी "स्पेसएक्स" के 800 बिलियन डॉलर (₹72.80 लाख करोड़) का वैल्यूएशन और IPO आने की खबर के बाद हुआ है। इसी के साथ अब मस्क की टोटल नेटवर्थ करीब 638 बिलियन डॉलर (₹58 लाख करोड़) हो गयी है। फोर्ब्स के मुताबिक ऐसा होने पर मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं, हालांकि यह IPO की अच्छी लिस्टिंग पर निर्भर करेगा।
एक ही दिन में 168 अरब डॉलर बढ़ी एलन मस्क की सम्पत्ति
एलन मस्क की सम्पत्ति एक ही दिन में 168 अरब डॉलर यानी 15.30 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है, जो दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट की जीवनभर की कमाई से भी ज्यादा है। मस्क की नेटवर्थ में यह एकदिवसीय इजाफा "एनवीडिया" के सीईओ जेनसेन हुआंग की कुल 154 अरब डॉलर की संपत्ति और भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी की संयुक्त कुल संपत्ति से भी ज्यादा है। दोनों की संपत्ति 16 लाख करोड़ की है। दरअसल एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आइपीओ से पहले कंपनी के शेयरों की बिक्री लगभग 800 बिलियन डॉलर (73 लाख करोड़ रुपए) के वैल्यूएशन पर होने के बाद मस्क की नेटवर्थ लगभग 679 अरब डॉलर (62 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। मस्क अक्टूबर में ही 500 अरब डालर की संपत्ति का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने थे।
मस्क के पास है स्पेसएक्स की 42% और टेस्ला की 13% हिस्सेदारी
मस्क के पास स्पेसएक्स की 42% हिस्सेदारी है, जिसकी वर्तमान में कीमत लगभग 317 अरब डॉलर मानी जा रही है। साथ ही उनके पास टेस्ला की 13% हिस्सेदारी है। वे अपने नए स्टार्टअप एक्सएआइ में 53% के शेयरहोल्डर हैं। नवंबर में ही टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने मस्क के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर के कम्पनसेशन प्लान को मंजूरी दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस सैलरी के बिना भी मस्क की नेटवर्थ ट्रिलियन डॉलर में पहुंच सकती है। वर्ष 2019 से 2025 के बीच उनकी संपत्ति 23 गुना बढ़ी है।
स्पेसएक्स की 800 बिलियन डॉलर (₹72.80 लाख करोड़) का वैल्यूएशन और IPO आने की खबर के बाद मस्क की संपत्ति में एक ही दिन में लगभग 168 बिलियन डॉलर (₹15 लाख करोड़) की बढ़ोतरी हुई। यह भारत के दो सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी की नेटवर्थ के लगभग बराबर है।
$800 बिलियन निकली स्पेसएक्स की टोटल वैल्यूएशन
रॉयटर्स के मुताबिक कंपनी के अंदर ही हुई शेयर्स की बिक्री में स्पेसएक्स की टोटल वैल्यूएशन $800 बिलियन निकली है। यदि कंपनी अमेरिकी शेयर बाजार में 800 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर लिस्ट होती है, तो मस्क की हिस्सेदारी की कीमत अकेले 336 बिलियन डॉलर से ज्यादा बढ़ सकती है।
बिक्री में गिरावट के बावजूद इस साल अब तक 13 प्रतिशत बढ़े टेस्ला के शेयर
"फोर्ब्स" के अनुसार, सोमवार को उनकी कुल संपत्ति करीब 677 अरब डालर हो गई थी। इसके अलावा, मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने भी उनकी संपत्ति बढ़ाने में मदद की है। टेस्ला के शेयर इस साल अब तक 13 प्रतिशत बढ़ चुके हैं। भले ही कंपनी की बिक्री में गिरावट आई है। मस्क की टेस्ला में करीब 12 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके साथ ही मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की राह में एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/rajnath-singh-meets-netherlands-foreign-minister/101658
नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा सहयोग पर लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर