प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बलूचिस्तान में गहराता सुरक्षा संकट

बलूचिस्तान में चिंताजनक स्तर पर जबरन गैर-न्यायिक हत्याएं

बलूचिस्तान में कई महीनों से लापता एक किशोर का शव तुर्बुत में मिला है।

बलूचिस्तान में चिंताजनक स्तर पर जबरन गैर-न्यायिक हत्याएं

Extrajudicial Killings Reach Alarming Levels in Balochistan |

बलूचिस्तान (पाकिस्तान)। बलूचिस्तान में कई महीनों से लापता एक किशोर का शव तुर्बुत में मिला है, जबकि सुराब और पंजगुर में हुई अलग-अलग घातक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

तुरबत में मिला किशोर का शव

स्थानीय मीडिया 'बलूचिस्तान पोस्ट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओमारी कहान शापुक निवासी हबीब के 17 वर्षीय बेटे यावर हबीब का शव तुरबत-पसनी रोड पर बैंक चरहाई के पास पाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की कि उसे सिर और पीठ में गोलियां मारी गई थीं। तुर्बुत टीचिंग अस्पताल में उसके भाई ने उसकी पहचान की। 

पीड़ित परिवार ने किया था विरोध-प्रदर्शन

सूत्रों ने बताया कि यावर को 16 जून, 2025 की दोपहर करीब 3 बजे बलूचिस्तान उच्च न्यायालय की तुर्बुत पीठ के बाहर से अज्ञात हथियारबंद लोगों ने जबरन उठा लिया था, जहाँ वह एक सुनवाई के लिए गया था। उसके लापता होने के बाद, उसके परिवार ने उसकी सुरक्षित वापसी की मांग को लेकर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन और धरना दिया था।

सुराब में किसान की गोली मारकर हत्या

एक अन्य घटना में, बलोच यकजेहती समिति (BYC) ने दावा किया कि सुराब जिले में हाजिका क्रॉस के पास 30 वर्षीय किसान ओबैदुल्ला बलोच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। समूह के अनुसार, वह घर लौट रहा था जब फ्रंटियर कोर के कर्मियों ने कथित तौर पर उस पर गोलियां चलाईं और बाद में उसे एक आतंकवादी बताया। BYC ने इस हत्या की निंदा करते हुए इसे क्षेत्र में दमन का हिस्सा बताया और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से हस्तक्षेप करने की अपील की।

मस्तुंग में युवक की संदिग्ध हत्या

समूह ने मस्तुंग निवासी मोहम्मद आमिर की हत्या की भी जानकारी दी, जिसे कथित तौर पर ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर उसके घर से ले जाया गया और कुछ ही मिनटों के भीतर गोली मार दी गई। BYC का दावा है कि इस दौरान कोई वारंट नहीं दिखाया गया और परिवार पर शर्तें थोपने से पहले कई घंटों तक उसके शव को रोक कर रखा गया। 

पंजगुर में ड्राइवर की हत्या

इसके अलावा, 20 मार्च को पंजगुर में 23 वर्षीय ड्राइवर अब्दुल्ला की भी हत्या कर दी गई, जिसे BYC ने लक्षित हिंसा का सिलसिला बताया है। द बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारियों ने अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/middle-east-tensions-deepen-fertilizer-crisis-rice-sowing-at-risk/152757

मिडिल ईस्ट तनाव से गहराया उर्वरक संकट, घट सकती है धान की बुआई

Related to this topic: