प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

केन्या में बाढ़ से भारी तबाही

केन्या में भारी बारिश और बाढ़ से 10 की मौत, पुल टूटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त

केन्या में भारी बारिश के कारण आए अचानक बाढ़ में देश भर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। नेशनल पुलिस सर्विस ने शनिवार को मामले की पुष्टि की है।

केन्या में भारी बारिश और बाढ़ से 10 की मौत पुल टूटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Floods in Kenya due to Heavy Rainfall, 10 Dead |

नैरोबी (केन्या)। केन्या में भारी बारिश के कारण आए अचानक बाढ़ में देश भर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। नेशनल पुलिस सर्विस ने शनिवार को मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ज्यादातर मौतें देश के पूर्वी इलाके में हुई है। यहां बाढ़ के कारण सड़कें बंद हो गई हैं जबकि बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। अचानक आए इस बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरे जगह शरण लेना पड़ा है।

पूर्वी केन्या में है बाढ़ का सबसे ज्यादा असर

केन्या की राजधानी नैरोबी में पुलिस ने अपने एक बयान में कहा, "दुख की बात है कि अब तक कुल 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें सबसे ज़्यादा 7 मौतें पूर्वी इलाके में हुई हैं।" पुलिस ने बताया कि दो महत्वपूर्ण पुलों के टूट जाने से तटीय और पूर्वी इलाकों में परिवहन और सामान की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है।

कई इलाकों में बाढ़ का खतरा, लोगों से सतर्क रहने की अपील

अधिकारियों ने लोगों से, खासकर ज़्यादा जोखिम वाले और प्रभावित इलाकों में रहने वालों से सतर्क रहने, बाढ़ वाले इलाकों से दूर रहने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह मानने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, मार्च में केन्या में बाढ़ से कम से कम 112 लोगों की जान चली गई थी। इन घटनाओं का मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन को बताया गया है जिसके प्रभावों का देश सामना कर रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ec-replaces-oc-of-kalighat-police-station-again/182252

कालीघाट थाने के ओसी फिर बदले, 24 घंटे में गिरी गाज

Related to this topic: