बांग्लादेश के पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भावी चुनाव टालने के लिए मुहम्मद युनूस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने जानबूझकर देश में हिंसा भड़काई।
Former minister Mohibul Hasan Chowdhury said Violence was deliberately instigated in Bangladesh |
ढाका। बांग्लादेश के पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भावी चुनाव टालने के लिए मुहम्मद युनूस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने जानबूझकर देश में हिंसा भड़काई। चौधरी ने दावा किया कि चटगांव में उप उच्चायुक्त के आवास पर हमला सुनियोजित था। छात्र नेता शरीफ ओसमान हादी की हत्या के बाद पूरे देश भर में हिंसा भड़क उठी है। ढाका में पूरी रात प्रदर्शन चला, आगजनी हुई और मीडिया हाउसों पर हमले किए गए।
कट्टरपंथियों ने की भारतीय हाई कमीशन को बंद करने की मांग
इंकलाब मंच के नेता हादी की मौत के बाद चटगांव में कट्टरपंथी प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी नारे लगाते हुए असिस्टेंट इंडियन हाई कमिश्नर के घर पर ईंटें-पत्थर फेंके। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कि हादी के हमलावर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद भारत भाग गए। उन्होंने अंतरिम सरकार से मांग की कि हमलावरों को वापस लाया जाए और जब तब तक हमलावर वापस नहीं लाए जाते तब तक भारतीय हाई कमीशन को बंद कर दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भी भारत से प्रत्यर्पित किया जाने की मांग की।
हादी के परिवार वालों ने की स्मारक बनवाने की मांग
विरोध प्रदर्शन के बीच, इनक्लाब मंच के प्रवक्ता शरीफ ओसमान हादी के परिवार वालों ने शहबाग की स्मृति में स्मारक बनवाने की मांग की है। हादी जुलाई में हुए आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे जिनकी हत्या कर गई। हादी के साले अमीर हुसैन ने कहा कि परिवार वाले चाहते हैं कि उनके योगदान को औपचारिक मान्यता के लिए स्मारक बनाया जाए।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/3-workers-killed-6-injured-after-water-tank-collapses-at-solar-plant-factory/101771
नागपुर के बुटीबोरी में सोलर प्लांट फैक्ट्री में पानी की टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल