प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इराक में दाएश हमला, फ्रांसीसी सैनिक हताहत

इराक में आतंकवादी हमले में फ्रांसीसी सैनिक मारा गया आतंकी समूह दाएश के हमले में कई सैनिक घायल

इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित एरबिल में हुए एक ड्रोन हमले में फ्रांस के एक सैनिक की मौत हो गई और कई अन्य सैनिक घायल हो गए हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस घटना की पुष्टि की है।

इराक में आतंकवादी हमले में फ्रांसीसी सैनिक मारा गया आतंकी समूह दाएश के हमले में कई सैनिक घायल

Drone attack in Iraq |

पेरिस। इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित एरबिल में हुए एक ड्रोन हमले में फ्रांस के एक सैनिक की मौत हो गई और कई अन्य सैनिक घायल हो गए हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस घटना की पुष्टि की है। यह हमला आईएसआईएस विरोधी अभियानों के दौरान हुआ।

मृत सैनिक की पहचान की पुष्टि

'एक्स' पर अपने पोस्ट में मैक्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि चास्सेयूर्स अल्पाइन की 7वीं बटालियन के चीफ वारंट ऑफिसर अर्नाड फ्रियोन की इस हमले में मौत हो गई है।

परिवार के प्रति जताई संवेदना

पोस्ट में उन्होंने कहा है कि वे हमले में मारे गए वारंट अफसर के परिवार, भाइयों के प्रति स्नेह और एकजूटता व्यक्त करते हैं। इस हमले में हमारे कई सैनिक घायल हो गए हैं। फ्रांस उनके और उनके प्रियजनों के साथ खड़ा है।

2015 से चल रहा है दाएश के खिलाफ अभियान

फ्रांसीसी सुरक्षा बल 2015 से इराक में आतंकवादी समूह दाएश (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया का अरबी संक्षिप्त नाम) से संघर्षरत है। मैक्रों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

ईरान समर्थक समूह की चेतावनी

उन्होंने कहा कि ईरान में छिड़ी जंग के संदर्भ में इस हमले को जायज नहीं ठहराया जा सकता। इस बीच, ईरान समर्थक एक ग्रूप ने चेतावनी दी है कि फ्रांसीसी विमान वाहक पोत 'फ्रांस 24' के पहुंचने के बाद से इराक में फ्रांसीसी हित फायरिंग के टारगेट में हैं।

यह भी पढ़े: हर विधानसभा में एक जनरल आब्जर्वर

https://www.primenewsnetwork.in/state/ec-to-appoint-one-general-observer-per-constituency/148937

Related to this topic: