प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हमलावर कोल टामस गिरफ्तार

ट्रंप की मौजूदगी में ह्वाइट हाउस में गोलीबारी, बाल-बाल बचे राष्ट्रपति

ह्वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया की उपस्थिति में फायरिंग की चौकाने वाली घटना हुई है।

ट्रंप की मौजूदगी में ह्वाइट हाउस में गोलीबारी बाल-बाल बचे राष्ट्रपति

Gunfire Chaos at White House Dinner, Trump Escorted to Safety |

वॉशिंगटन (अमेरिका)। ह्वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शनिवार रात को अचानक फायरिंग की चौकाने वाली घटना हुई। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया मंच पर मौजूद थे। गोलीबारी की इस घटना के बाद सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य शीर्ष नेताओं को तत्काल बाहर निकाल लिया।

लॉस एंजिल्स का रहने वाला है आरोपी कोल टामस

इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हमलावर की पहचान लॉस एंजिल्स के उपनगर टोरेंस निवासी कोल टामस के रूप में की गई है। वह कैलिफोर्निया शिक्षक और विडियो गेम डेवलपर का काम करता है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, डिनर के दौरान गोली चलने के बाद सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत मंच से हटा दिया।

सीक्रेट सर्विस ने तुरंत संभाली स्थिति

कार्यक्रम में मौजूद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ट्रंप की कैबिनेट के सदस्यों को भी तुरंत बाहर निकाल लिया गया। वॉइट हाउस कॉरेस्पोंडेट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप की उपस्थिति में सीक्रेट सर्विस के एजेंट ने चिल्लाकर गोली चलने की जानकारी दी। घटना का वीडियो भी सामने आया जिसमें लोग भागते नजर आ रहे हैं।

शूटर को मौके पर ही पकड़ा गया

रिपोर्ट के अनुसार, एजेंटों को रेडियो पर कहते सुना गया कि शूटर को पकड़ लिया गया है। बाद ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट में इसकी पुष्टि की। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित स्थान पर हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि उनका इरादा डिनर में वापस लौटने का है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ट्रंप ने की सुरक्षा एजेंसियों की सराहना

घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की। 
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने तेजी से और बहादुरी से काम किया। ट्रंप ने कार्यक्रम में शामिल होने का इरादा जाहिर किया लेकिन कहा कि वह सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करेंगे।

वीडियो में दिखा डर और अफरा-तफरी का माहौल

घटनास्थल के फुटेज में गोली चलने के बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट ने राष्ट्रपति ट्रंप को घेर लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति और वहां मौजूद लोग अपनी मेज के पीछे छिपते हुए दिखे, जबकि लोग चिल्ला रहे थे- नीचे झुक जाओ और नीचे ही रहो। इसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ट्रंप को तेजी से मंच से दूर ले गए, जिसके बाद भारी हथियारों से लैस एजेंटों ने स्टेज को घेर लिया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/245-caught-in-weekend-drink-drive-crackdown/179399

वीकेंड पर ड्रिंक एंड ड्राइव पर बड़ा एक्शन, शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए 245 लोग

Related to this topic: