प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दक्षिण सूडान में वार्ता की अपील: गुटेरेस

दक्षिण सूडान में हिंसा रोककर वार्ता करें: गुटेरेस

जेनेवा (स्विट्जरलैंड)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने साउथ सूडान में बढ़ती हिंसा की निंदा की है और सभी पार्टियों से तुरंत सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की है।

दक्षिण सूडान में हिंसा रोककर वार्ता करें गुटेरेस

South Sudan |

जेनेवा (स्विट्जरलैंड)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने साउथ सूडान में बढ़ती हिंसा की निंदा की है और सभी पार्टियों से तुरंत सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की है। एंटोनियो गुटेरेस ने सभी पार्टियों से आपसी बातचीत के जरिए तनाव कम करने की अपील की है। 

हिंसा से मानवीय संकट गहराया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बयान जारी कर बताया कि एंटोनियो गुटेरेस ने साउथ सूडान में बढ़ती हिंसा की कड़ी निंदा की है। साउथ सूडान में हिंसा की वजह से लगभग 10 मिलियन लोगों मानवीय मदद की जरूरत है। हिंसा की वजह से साउथ सूडान की आम जनता को सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है।
फरहान हक ने अपने बयान में बताया कि साउथ सूडान में कैसे मानवीय और स्वास्थ्य सुविधाओं पर लड़ाई, हमले और लूटपाट चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि साउथ सूडान में आने-जाने पर रोक और जरूरी सप्लाई रूट पर असुरक्षा की वजह से मानवीय मदद पहुंचाने का ऑपरेशन कमजोर हो रहा है, जिससे मदद करने वाले लोगों समेत आम लोगों को गंभीर खतरा है। फरहान हक ने अपने बयान में बताया कि दिसंबर के आखिर से, जोंगलेई राज्य में कम से कम 11 हेल्थ केयर सुविधाओं पर हमला हुआ है, जिससे एक एम्बुलेंस समेत 12 गाड़ियों को ज़ब्त कर लिया गया। इन हमलों की वजह से जान बचाने वाली सेवाओं में रुकावट आई है।

यह भी पढ़े: सोशल मीडिया प्रेम में 10 नाबालिग मुक्त

https://www.primenewsnetwork.in/india/10-minor-girls-rescued-in-social-media-love-cases/132613

 

Related to this topic: