प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लेबनान में अभियान जारी रखेंगे नेतन्याहू

दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह-इजरायल संघर्ष तेज, अस्पतालों पर हमलों से WHO चिंतित

लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पिछले 24 घंटों में 39 सैन्य अभियान चलाए हैं।

दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह-इजरायल संघर्ष तेज अस्पतालों पर हमलों से who चिंतित

Hezbollah-Israel Clashes Escalate, WHO Raises Alarm Over Hospital Attacks |

बेरूत (लेबनान)। लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पिछले 24 घंटों में 39 सैन्य अभियान चलाए हैं। इन हमलों में इजरायल बस्तियों, सैनिकों की टुकड़ियों और सैन्य वाहनों को निशाना बनाया गया। साथ ही दक्षिणी सीमा और उत्तरी इजरायल में दोनों पक्षों के बीच आमने-सामने की झड़पें भी हुईं। 'अल जजीरा' की रिपोर्ट में बात सामने आई है।

नेतन्याहू ने अभियान जारी रखने की कही बात

वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि इस्राइली सेना दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अभियान जारी रखेगी। नेतन्याहू ने बिंट जबील को हिजबुल्लाह का मुख्य गढ़ बताया और इसे पूरी तरह खत्म करने का संकल्प लिया।

WHO ने जताई चिंता

इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस एडहानोम घेब्रेयेसस ने लेबनान के अस्पतालों की हालत पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि दक्षिण लेबनान का ‘तेबनीन सरकारी अस्पताल’ गंभीर संकट में है। अप्रैल में अस्पताल के पास हुए दो अलग-अलग हमलों में इसे काफी नुकसान पहुंचा है। इन घटनाओं में 11 स्वास्थ्य कर्मी घायल हुए। अस्पताल का इमरजेंसी विभाग, वेंटिलेटर, मॉनिटर और फार्मेसी जैसी जरूरी चीजें खराब हो गई हैं। हालांकि कुछ सेवाएं अभी भी चालू हैं, टेड्रोस ने कहा कि WHO प्राथमिकता वाली जरूरतों के आधार पर तत्काल आपातकालीन रखरखाव में सहायता कर रहा है।

WHO प्रमुख ने जारी किए स्वास्थ्य सेवाओं पर हो रहे हमलों के आंकड़े

WHO प्रमुख ने स्वास्थ्य सेवाओं पर हो रहे हमलों के आंकड़े भी साझा किए। संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक स्वास्थ्य सेवाओं पर 133 हमले हुए हैं। इनमें 88 लोगों की मौत हुई और 206 लोग घायल हुए हैं। हमलों की वजह से 15 अस्पताल और 7 स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, 5 अस्पतालों और 56 स्वास्थ्य केंद्रों को पूरी तरह बंद करना पड़ा है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों, एम्बुलेंस और मरीजों की सुरक्षा की अपील की है। अल जजीरा के अनुसार, एक अन्य घटना में, दक्षिण लेबनान के मईफादौन में इस्राइली हमलों में कम से कम चार पैरामेडिक्स की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इसे एम्बुलेंस पर किया गया हमला बताया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bomb-threat-emails-trigger-panic-across-chandigarh-schools/174813

चंडीगढ़ में बम की धमकी से हड़कंप, स्कूलों और उड़ानों की सुरक्षा जांच तेज

Related to this topic: