प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

होर्मुज जलडमरूमध्य: ईरान का सख्त रुख

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का सख्त रुख: अधिकार सुरक्षित होने तक नहीं हटेंगे

ईरान के सुप्रीम नेता के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अपने देश के बंदरगाहों की अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी पर कड़ी चेतावनी जारी की है।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का सख्त रुख अधिकार सुरक्षित होने तक नहीं हटेंगे

Middle East Tensions |

तेहरान। ईरान के सुप्रीम नेता के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अपने देश के बंदरगाहों की अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी पर कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि जब तक इस्लामिक रिपब्लिक को सारे अधिकार नहीं मिल जाते, तब तक वह होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं हटेगा। ईरान की सरकारी मीडिया 'प्रेस टीवी' ने यह खबर दी है।

रणनीतिक जलमार्ग पर नियंत्रण की बात

'प्रेस टीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, सैन्य सलाहकार का कहना है कि ईरान इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग को अपने हित में इस्तेमाल का संवेदनशील बिंदु मानता है। ईरान अपनी आर्थिक और समुद्री गतिविधियों पर लगाए गए गैरकानूनी प्रतिबंधों के जवाब में इस पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा।

आईआरजीसी से जुड़ा रहा नेतृत्व

उल्लेखनीय है कि मोहसेन रेजाई ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) में कमांडर भी रह चुके हैं, जिससे उनके बयान को और अहम माना जा रहा है।

‘अधिकार सुरक्षित होने तक नहीं छोड़ेंगे’

रेजाई ने कहा, “ईरान अपने अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित होने तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं छोड़ेगा। पिछली वार्ताओं के आधार पर समझौतों को अधिक सावधानीपूर्वक तैयार किया जाना चाहिए, जिसमें आर्थिक मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाए।”

अमेरिका को दी अप्रत्यक्ष चुनौती

उन्होंने कहा कि अमेरिका लंबे युद्ध से डरता है, जबकि ईरान इसके लिए पूरी तरह तैयार और अनुभवी है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ईरान की नौसेना कमजोर है, तो अमेरिकी पोत होर्मुज से गुजरने से क्यों बच रहे हैं।

वैश्विक तेल आपूर्ति का अहम मार्ग

होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान-अमेरिका टकराव का केंद्र बन गया है। इस जलमार्ग से होकर दुनिया की करीब एक-पांचवां तेल आपूर्ति गुजरती है, जिससे इसकी रणनीतिक अहमियत और बढ़ जाती है।

राजनयिक बातचीत के बीच बढ़ा तनाव

पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए राजनयिक बातचीत जारी है, लेकिन इसके बावजूद यह क्षेत्र दोनों देशों के बीच टकराव का प्रमुख बिंदु बना हुआ है।

अमेरिकी दावे के बीच आया बयान

ईरान की तरफ से यह बयान उस समय आया है जब अमेरिकी केंद्रीय कमान ने दावा किया है कि ईरान के बंदरगाहों की व्यापक नाकेबंदी सफलतापूर्वक लागू कर दी गई है और होर्मुज जलडमरूमध्य सहित प्रमुख जलमार्गों पर समुद्री वर्चस्व स्थापित कर लिया गया है।

यह भी पढ़े: गुटखा विज्ञापन पर हाईकोर्ट सख्त, जुर्माना!

https://www.primenewsnetwork.in/state/gutkha-ads-hc-strict-fine-on-authority/174755

Related to this topic: