प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सऊदी में हूती हमले, तेल प्रतिष्ठानों में आग

सऊदी अरब में हूती हमले: तेल प्रतिष्ठानों में लगी आग, 70 से अधिक लोग घायल

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों के कारण सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में कई तेल प्रतिष्ठानों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़ी इकाइयों में आग लग गई।

सऊदी अरब में हूती हमले तेल प्रतिष्ठानों में लगी आग 70 से अधिक लोग घायल

Houthi Attacks in Saudi Arabia: Oil Facilities Hit, 70+ Injured |

काहिरा: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों के कारण सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में कई तेल प्रतिष्ठानों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़ी इकाइयों में आग लग गई। इन हमलों में 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सऊदी अरब के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

असैन्य और आर्थिक प्रतिष्ठानों को बनाया निशाना

यमन में हूतियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने बताया कि विद्रोहियों ने सऊदी अरब में ‘‘असैन्य और आर्थिक प्रतिष्ठानों’’ को निशाना बनाया।

सऊदी अरब और हूतियों के बीच संघर्ष बढ़ा

इन हमलों को अमेरिका के एक महत्वपूर्ण सहयोगी सऊदी अरब और ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों के बीच फिर से शुरू हुए संघर्ष के गंभीर होने के तौर पर देखा जा रहा है। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि तेल प्रतिष्ठानों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़ी इकाइयों में संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

एएनआई

यह भी पढ़: रपटा पुल पार करते समय नदी में गिरी बाइक, तेज बहाव में बहे तीन युवक

Related to this topic: