Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वे कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात नहीं करेंगे. पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि ..
Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वे कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात नहीं करेंगे. पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि क्या वे कार्नी से बात करेंगे? ट्रंप ने कहा कि मेरी कोई ऐसी योजना नहीं है.
ट्रंप ने कहा कि यह कदम उस “फेक” विज्ञापन के जवाब में उठाया गया है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रॉनल्ड रीगन के एंटी-टैरिफ भाषण को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया.
ट्रंप ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि रॉनल्ड रीगन फाउंडेशन ने बताया है कि कनाडा ने 75,000 डॉलर के एक फेक विज्ञापन में रीगन का दुरुपयोग किया है. उन्होंने यह सब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट और अन्य न्यायालयों के फैसले को प्रभावित करने के लिए किया. टैरिफ अमेरिकी सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है. कनाडा के इस व्यवहार के बाद सभी व्यापारिक वार्ताएं तुरंत समाप्त की जाती हैं. उन्होंने, जो किया, वह बेहद बेईमानी है. मुझे बताया गया कि वे विज्ञापन को हटाने वाले हैं, लेकिन वे अब भी इसे चला रहे हैं. ये बहुत गंदा खेल है, लेकिन मैं उनसे भी गंदा खेल सकता हूं.

फाइल (Photo)
अमेरिका का ट्रैरिफ
ट्रंप ने कनाडा पर भी टैरिफ लगा दिया था. 35 प्रतिशत का ट्रैरिफ लगाया गया था. मेटल सेक्टर की बात करें तो 50 प्रतिशत और ऑटोमोबाइल पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया था. कनाडा ने भी पलटवार किया था. उसने भी शुल्क लगाए थे, जो यूएसए – मैक्सिको - कनाडा समझौते के अंतर्गत उत्पाद हैं. इन उत्पादों को छूट दी गई थी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/australia-all-out-for-236-harshit-rana-takes-4-wicket/95337