प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इजरायली सेना का भीषण प्रहार

इजरायली सेना ने एक मिनट में नष्ट किए हिजबुल्लाह के 70 ठिकाने

इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने गुरुवार को जानकारी दी कि उन्होंने महज एक मिनट के भीतर हिजबुल्लाह के करीब 70 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है।

इजरायली सेना ने एक मिनट में नष्ट किए हिजबुल्लाह के 70 ठिकाने

IDF Destroys 70 Hezbollah Targets in One Minute |

तेल अवीव (इज़राइल)। हिजबुल्लाह के खिलाफ जारी सैन्य अभियान के बीच इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने गुरुवार को जानकारी दी कि उन्होंने महज एक मिनट के भीतर हिजबुल्लाह के करीब 70 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी साझा करते हुए आईडीएफ ने बताया कि सैनिकों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। इन हथियारों में आरपीजी, कलाश्निकोव राइफलें, गोला-बारूद, ग्रेनेड, एक विमान भेदी मिसाइल, निगरानी उपकरण और अन्य युद्ध सामग्री शामिल है।

आतंकी बुनियादी ढांचों को किया नष्ट

सेना ने आगे यह भी बताया कि एक अन्य अभियान में इजरायली सैनिकों ने दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया है। आईडीएफ ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद सैनिकों ने सिर्फ एक मिनट के भीतर लगभग 70 आतंकी बुनियादी ढांचों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

हिजबुल्लाह ने इजरायली बस्तियों पर किए थे हमले

यह कार्रवाई हिजबुल्लाह के उन दावों के बाद हुई है जिसमें उसने उत्तरी इजरायल में सैन्य ठिकानों पर दो ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली थी। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल्लाह ने नहारिया के पास इजरायली सेना की चौकियों पर ड्रोन से हमला करने का दावा किया था। इसके अलावा समूह ने नहारिया के उत्तर में स्थित लिमान बैरक के पास एक इजरायली बस्ती को निशाना बनाकर दूसरा ड्रोन हमला करने की भी बात कही थी।

दक्षिणी सीमा और उत्तरी इजरायल में हुई हिंसक झड़पें

हिजबुल्लाह का दावा है कि उसके लड़ाकों ने पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 39 सैन्य अभियानों को अंजाम दिया है। अल जजीरा के मुताबिक इन ऑपरेशनों में इजरायली बस्तियों, सैन्य जमावड़ों और वाहनों को निशाना बनाया गया। साथ ही दक्षिणी सीमा और उत्तरी इजरायल के इलाकों में दोनों पक्षों के बीच आमने-सामने की भीषण झड़पें भी दर्ज की गई हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/tharoor-urges-dialogue-with-south-northeast-on-delimitation/174953

परिसीमन मुद्दे पर पहले दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों से करें चर्चा: शशि थरूर

Related to this topic: