प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

इमरान से उनकी बहन और समर्थकों को नहीं दी गई...

इमरान से उनकी बहन और समर्थकों को नहीं दी गई मिलने की अनुमित

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों-अलीमा खान और नोरीन नियाजी के अलावा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कई नेताओं और समर्थकों को अदियाला जेल में इमरान से दोबारा नहीं मिलने दिया गया।

इमरान से उनकी बहन और समर्थकों को नहीं दी गई मिलने की अनुमित

Imran's sister and supporters were not allowed to meet him |

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों-अलीमा खान और नोरीन नियाजी के अलावा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कई नेताओं और समर्थकों को अदियाला जेल में इमरान से दोबारा नहीं मिलने दिया गया। इससे नाराज होकर सभी जेल के बाहर धरने पर बैठ गए। इसपर उनके खिलाफ आतंकवाद निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह खबर प्रमुख अंग्रेजी दैनिक 'डॉन' ने दी है।

न मिलने देने पर किया पर्दर्शन, 14 लोग मौके से गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, जेल में बंद इमरान खान से मुलाकात की अनुमति न मिलने के बाद प्रदर्शन किया गया। प्राथमिकी में राज्य के खिलाफ आपराधिक साजिश, पुलिस पर हमले और धारा 144 के उल्लंघन के आरोप शामिल हैं। मामले में 14 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

अपना विरोध जारी रखेंगी इमरान की बहन अलीमा खान

मीडिया से बातचीत में इमरान की बहन अलीमा खान ने कहा कि वह और उसकी बहन अपना विरोध जारी रखेंगी। वे यहां से नहीं हटेंगी। 'डान' के अनुसार परिवार के सदस्यों को इमरान से न मिलने देने पर अधिकारियों की कड़ी आलोचना की। खैबर पख्तुनख्वा के मुख्यमंत्री सुहेल अफरीदी की पंजाब यात्रा का जिक्र करते हुए अलीमा ने कहा कि जनसमर्थन को भीड़ की संख्या से नहीं आंका जा सकता।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/united-nations-population-fund-warns-pak-advises-to-control-population-growth/103168

संयुक्त राष्ट्र आबादी कोष ने पाक को आगाह किया, बढ़ती आबादी को कंट्रोल करने की सलाह

Related to this topic: