प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बिरगंज में दो गुटों के बीच भिड़ंत के...

बिरगंज में दो गुटों के बीच भिड़ंत के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारी सुरक्षा बल तैनात

नेपाल के परसा जिले के बीरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी के चार खास इलाकों में दो युवा ग्रुप के बीच रविवार शाम झड़प के बाद सोमवार सुबह से अगली सूचना तक अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है।

बिरगंज में दो गुटों के बीच भिड़ंत के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू भारी सुरक्षा बल तैनात

Indefinite Curfew Imposed in Birgunj After Clashes |

परसा (नेपाल)। नेपाल के परसा जिले के बीरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी के चार खास इलाकों में दो युवा ग्रुप के बीच रविवार शाम झड़प के बाद सोमवार सुबह से अगली सूचना तक अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर के मुताबिक, कर्फ्यू लोकल एडमिनिस्ट्रेशन एक्ट, 2028 के सेक्शन 6(a) के तहत लगाया गया है, जो लोगों को तय इलाकों में घूमने, इकट्ठा होने, रैली करने, प्रदर्शन करने, मीटिंग करने या घेराबंदी करने से रोकता है, जिसमें पूरब में बाईपास रोड, पश्चिम में सिरसिया नदी, उत्तर में गंडक चौक और दक्षिण में शंकराचार्य गेट शामिल हैं।

एम्बुलेंस, मीडिया और परीक्षार्थियों को मिलेगी छूट

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर्फ़्यू के दौरान आवश्यक आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। इसमें एम्बुलेंस, फायर इंजन, शव वाहन, स्वास्थ्यकर्मी ले जाने वाली गाड़ियां, मीडिया कर्मी, पूर्व निर्धारित विश्वविद्यालय परीक्षा के उम्मीदवार, परीक्षा केंद्रों के कर्मचारी, पर्यटक वाहन, मानवाधिकार और कूटनीतिक मिशन की गाड़ियां, और वैध टिकट के साथ हवाई यात्री शामिल हैं।

चुनाव से पहले मैदानों में अतिरिक्त बल तैनात

स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, कर्फ़्यू को लागू कराने और छूट प्राप्त वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इस बीच, राष्ट्रीय चुनाव से पहले नेपाल की काठमांडू घाटी के बाहर विशेष रूप से दक्षिणी मैदानों के जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि लगभग 11 हजार मतदान केंद्रों में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

3 लाख जवान संभालेंगे नेपाल चुनाव की कमान

आगामी 5 मार्च को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए 3 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों, जिनमें पुलिस, सेना, चुनाव पुलिस और अन्य शामिल हैं, को तैनात किया गया है। काठमांडू में नेपाल पुलिस अकादमी से तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी बसों में सवार होकर अपने-अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-issues-travel-advisory-for-citizens-in-iran-and-mexico/145326

ईरान और मेक्सिको में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

Related to this topic: