प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेरिका में भारतीय पर गैर इरादतन हत्या का मामला

अमेरिका में भारतीय पर गैर इरादतन हत्या का मामला

America : वाशिंगटन। अमेरिका में पिछले महीने सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर गैर इरादतन हत्या के आरोप..

अमेरिका में भारतीय पर गैर इरादतन हत्या का मामला

अमेरिका में भारतीय पर गैर इरादतन हत्या का मामला |

America : वाशिंगटन। अमेरिका में पिछले महीने सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर गैर इरादतन हत्या के आरोप लगाए गए हैं। भारतीय मूल के जिस शख्स पर आरोप लगे हैं उसका नाम राजिंदर कुमार (32) है।

राजिंदर कुमार पर गैर इरादतन हत्या के साथ-साथ लापरवाही के कारण किसी की जान को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है। अमेरिका में हुए इस सड़क हादसे में विलियम मिका कार्टर (25) और जेनिफर लिन लोवर (24) की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया है कि जिस वक्त सड़क हादसा हुआ था उस दौरान ट्रक को राजिंदर कुमार ही चला रहा था।

अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग ने बताया कि अवैध भारतीय प्रवासी राजिंदर की गिरफ्तारी के लिए आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन ने पहले ही वारंट जारी कर दिया था। ओरेगन राज्य पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर की रात डेशूट्स काउंटी में दो वाहनों की भीषण टक्कर की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि कुमार का ट्रक राजमार्ग के बीचों-बीच खड़ा था। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया था।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/any-document-bearing-joe-biden-autopen-signature/99750

Trump : वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा निर्णायक फैसला लेते हुए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा ऑटोपेन का इस्तेमाल करते हुए जारी हुए सभी आदेशों को रद कर दिया है। ट्रंप का दावा है कि बाइडेन के ज्यादातर आदेशों पर इसी ऑटोपेन से हस्ताक्षर किए गए हैं। हस्ताक्षर की प्रतियां मशीन द्वारा निकाली गई हैं। 

Related to this topic: