Pakistan : पाकिस्तान का गहराता जा रहा आर्थिक संकट जीना दुश्वार कर दिया है। अब स्थित यह है कि परिवार को अपनी आय का दो तिहाई हिस्सा भोजन..
पाक में जीवन यापन दूभर, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर... |
Pakistan : पाकिस्तान का गहराता जा रहा आर्थिक संकट जीना दुश्वार कर दिया है। अब स्थित यह है कि परिवार को अपनी आय का दो तिहाई हिस्सा भोजन और बिजली जैसी जरूरतों पर खर्च कर देना पड़ता हैं। उनकी आय में जो बचता है उसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और लंबी अवधि की भलाई वाली योजनाओं की कोई गुंजाइश नहीं बच रही है।
'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार, इस हफ्ते जारी 'हाउसहोल्ड इंटिग्रेटेड एकोनामिक सर्वे 2024-25' में साफ-साफ दिख रहा है कि मुद्रास्फिति और आर्थिक कुप्रबंधन ने परिवार की प्रथमिकताओं को कैसे बदल दिया है। आय के मुकबले तेज रफ्तार से खर्च बढ़ने के कारण कुल मिलाकर जीवन यापन का खर्च काफी बढ़ गया है।
सर्वे में दिखाया गया है कि पाकिस्तान में परिवार औसतन अपनी आय का 63 प्रतिशत हिस्सा तो सिर्फ दो मदों-खाना और आवास संबंधी खर्च, जैसे बिजली- गैस पर खर्च करते हैं। परिवार का भोजन का खर्च आय का 37 प्रतिशत हैं। आवास जरूरी सामानों पर आय का 26 प्रतिशत खर्च होता है। दो अंकों की मुद्रास्फिति दर के कारण जीवन यापन पर ही परिवारों को ध्यान केंद्रित करना पड़ रहा है। सर्वे में एक और चिंताजनक स्थिति सामने आई है कि शिक्षा पर खर्च घटता जा रहा है। परिवार अपने बजट का 2.5 ही प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करता है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/first-the-attack-then-trump-claims-venezuelan-president-and-his-wife-detained/103459