प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हमले में मारे गए पांच ईरानी

ईरान ने अमेरिका पर लगाया नागरिकों की नाव पर गोलीबारी का आरोप

ईरानी मीडिया ने अमेरिका की ओर से किए गए दावे का खंडन करते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में हाल में हुई सैन्य कार्रवाई में अमेरिकी जहाजों ने नागरिक नावों पर हमला किया था।

ईरान ने अमेरिका पर लगाया नागरिकों की नाव पर गोलीबारी का आरोप

Iran Accuses US of Killing Civilians in Hormuz Incident |

तेहरान (ईरान)। ईरानी मीडिया ने अमेरिका की ओर से किए गए दावे का खंडन करते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में हाल में हुई सैन्य कार्रवाई में अमेरिकी जहाजों ने नागरिक नावों पर हमला किया था, न कि सैन्य नावों पर। ईरानी मीडिया का दावा किया है कि अमेरिकी सेना की कार्रवाई में पांच आम नागरिक मारे गए हैं।

ईरान ने अमेरिकी दावे को नकारा

ईरानी न्यूज एजेंसी ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से बताया कि अमेरिकी बलों ने दो छोटी मालवाहक नावों को निशाना बनाया, जो ओमान के खासाब तट से ईरान की ओर जा रही थीं। इन नावों में आम लोग और सामान था, न कि कोई सैन्य टुकड़ी। ईरान का कहना है कि अमेरिका ने जिन छह ईरानी स्पीडबोट को निशाना बनाने की बात कही, वह दावा गलत है। उनके मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की कोई भी लड़ाकू नाव उस इलाके में प्रभावित नहीं हुई। जांच के बाद ईरानी पक्ष ने इस कार्रवाई को जल्दबाजी में लिया गया कदम बताया और कहा कि अमेरिकी सेना ईरानी तेज रफ्तार नौकाओं से जरूरत से ज्यादा डर रही है।

अमेरिका ने दी सफाई, सैन्य कार्रवाई पर रखा पक्ष

दूसरी तरफ, अमेरिका इस पूरी घटना को एक जरूरी सैन्य कार्रवाई बता रहा है। यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक, अमेरिकी हेलीकॉप्टरों ने उन छोटी नावों को निशाना बनाया जो व्यापारिक जहाजों के लिए खतरा बन रही थीं। उनका दावा है कि ये नावें समुद्री यातायात में खलल डालने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद कुछ मामलों में गोलीबारी भी हुई है।

मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव और अस्थिर हालात

फरवरी के आखिर में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद हालात और बिगड़ गए थे। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सहयोगियों को निशाना बनाया। इसी दौरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की कोशिश भी की गई, जिससे वैश्विक व्यापार पर असर पड़ने लगा। अप्रैल में पाकिस्तान की मध्यस्थता से एक अस्थायी युद्धविराम जरूर हुआ, लेकिन वह ज्यादा समय तक टिक नहीं सका।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-condemns-attack-on-uae-oil-facility/182769

फुजैरा पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, बताया अस्वीकार्य

Related to this topic: