प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ईरान ने दागीं भी इसराइल व अमेरिकी ठिकानों पर ..

ईरान ने भी दागीं इसराइल व अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल

तेहरान। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने इसराइल और पश्चिम एशिया क्षेत्र में मौजूद...

ईरान ने भी दागीं  इसराइल व अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल

ईरान ने दागीं भी इसराइल व अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल |

तेहरान। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने इसराइल और पश्चिम एशिया क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर मिसाइलें दागीं। ईरान के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक, ये हमले अमेरिका और इसराइल की कार्रवाई के जवाब में किए गए हैं। ईरान की ताकतवर सैन्य संस्था इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि यह हमला अब तक की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई है। आईआरजीसी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि इजरायल और अमेरिका को खामेनेई की मौत की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

ईरान की जवाबी कार्रवाई में दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल की ओर दागी गईं। हमलों के दौरान राजधानी तेल अवीव में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं और कई इलाकों में आसमान धुएं से भर गया। ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी ने कुछ ऐसी तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें तेल अवीव में एक अहम सैन्य इमारत के पास धुआं उठता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह इलाका इसराइल के जनरल स्टाफ मुख्यालय के पास का है।

अरबी न्यूज चैनल अल 'अरबिया' के अनुसार, रविवार को तेल अवीव में लगातार धमाकों की आवाज सुनी गई. ये धमाके इजरायल की मिसाइल रोधी प्रणाली द्वारा ईरान की मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने के कारण हुए।

इसराइल ने कहा - ईरानी हमले का असर नहीं

इसराइल की टीपीएस आईएल -न्यूज एजेंसी ने इसराइल के राष्ट्रीय आपातकालीन मेडिकल, आपदा, एम्बुलेंस और ब्लड बैंक सेवा के मैगेन डेविड एडोम ने कहा है कि ईरानी बैलिस्टिक हमलों का आवासीय क्षेत्र में कोई असर नहीं था। इससे पहले आज टीपीएस ने कहा था कि एक ईरानी मिसाइल की चपेट में आने से 20 लोग घायल हो गए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर है। 'एक्स' पर अपने पोस्ट में इसराइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि ईरान ने इसराइल पर कई मिसाइलें दागीं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/iranian-supreme-leader-ayatollah-khamenei-killed-in-tehran-airstrike/146576

Related to this topic: