Iranian Foreign Ministry : ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने दावा किया कि अमेरिका की वजह से...
Iranian Foreign Ministry : ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने दावा किया कि अमेरिका की वजह से कूटनीतिक रास्ते बंद हो गए हैं, जब ईरान कूटनीतिक संवाद जारी रखे हुए था, उसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया.
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने कहा कि अब ईरान के लोग एकजुट होकर अपने देश की रक्षा कर रहे हैं. अमेरिका और इजरायल के हमलों ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है. उनके मुताबिक, इन हमलों से अंतरराष्ट्रीय नियमों और व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है.
"बदकिस्मती से यूरोप के देशों ने ये हालात बनाने में मदद की"
उन्होंने कहा कि बदकिस्मती से यूरोप के देशों ने ये हालात बनाने में मदद की है. कानून के राज पर बल देने के बजाय अमेरिका की दादागिरी और ज्यादतियों का सामना करने के बजाय उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रतिबंध फिर से लगाने पर चर्चा के बारे में बात की और उनसे सहमत हुए. इन सभी चीजों ने मिलकर अमेरिकी और इजरायल को हिम्मत दी. देश में मौजूद सभी विदेशी दूतावासों और राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है.
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने कहा कि ईरान में अभी भी 100 से अधिक देशों के राजनयिक मिशन मौजूद हैं और उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं. ईरान मजबूरी में जंग लड़ रहा है, यह उसकी पसंद नहीं है. यह जंग देश पर जबरन थोपी गई है. सरकार इन दूतावासों और उनके कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा और संरक्षण देने के लिए काम कर रही है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/shipping-halt-leaves-5800-crore-up-exports-stuck/148089