ईरानी विदेशमंत्री सईद अब्बास अराघची ने अपने हाल के वक्तव्य में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी आलोचना की है।
तेहरान। ईरानी विदेशमंत्री सईद अब्बास अराघची ने अपने हाल के वक्तव्य में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी आलोचना की है। अराघची का दावा है कि अमेरिका को अपने दुस्साहस के कारण 100 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा सैनिक मारे गए सो अलग।
तनाव कम करने की कोशिशों को ट्रंप ने किया नाकाम
अराघची ने कहा कि क्षेत्र में तनाव कम करने की ईरान की कोशिशों को ट्रंप ने तुरंत पलीता लगा दिया, उन्होंने ईरानियों की क्षमता का गलत आकलन किया। 'एक्स' पर अपने पोस्ट में अराघची ने उल्लेख किया है कि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए खुलापन व्यक्त किया। इसमें कहा गया कि ईरान के पड़ोसी देश अपने हवाई, स्थल और जल क्षेत्र का ईरानी लोगों पर हमले के लिए इस्तेमाल नही होने देंगे। लेकिन ट्रंप ने पड़ोसियों के प्रति उस भाव की हत्या कर दी।
तनाव बढ़ा तो ईरानी सुरक्षा बल जवाब देने को तैयार
'एक्स' पर अपनी टिप्पणी को साझा करते हुए अराघची ने कहा-अगर ट्रंप तनाव बढ़ाना चाहते है तो हमारे सशक्त सशस्त्र सुरक्षा बल उसका सामना करने को तैयार हैं। ईरान के आत्मरक्षा के प्रयास के कारण अगर तनाव बढ़ता है तो उसकी जिम्मेदारी अमेरिकी प्रशासन की होगी।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/surya-dismisses-santners-silence-the-crowd-remark-as-predictable/147858
सेंटनर की चुनौती पर सूर्या का पलटवार, कहा- कुछ नया लेकर आओ