ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महा सचिव एंटोनियो गुटेरस को औपचारिक तौर पर पत्र लिखकर अपने परमाणु अवस्थापना पर अमेरिका-इजराइल के हमले की निंदा की है।
तेहरान। ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महा सचिव एंटोनियो गुटेरस को औपचारिक तौर पर पत्र लिखकर अपने परमाणु अवस्थापना पर अमेरिका-इजराइल के हमले की निंदा की है। इन परमाणु ठिकानों में हाल में निशाना बनाए गए बुशहर केंद्र भी शामिल है। यह खबर 'अल जजीरा' ने दी है।
केवल ईरान तक सीमित नहीं रहेगा परमाणु विकिरण का प्रभाव
अराघची ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार के रेडियोधर्मी रिसाव के ईरान की सीमाओं से परे भी गंभीर परिणाम हो सकते हैं। अराघची ने कहा कि बुशहर संयंत्र पर चार बार हमला किया गया है और दावा किया कि किसी भी रेडियोधर्मी विकिरण से खाड़ी सहयोग परिषद की राजधानियों को तेहरान से कहीं अधिक खतरा होगा। टेलीग्राम पर साझा किए गए पत्र में अराघची ने कहा कि देश के एकमात्र चालू परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास बार-बार हुए हमलों ने असहनीय स्थिति पैदा कर दी है और व्यापक क्षेत्र के लिए गंभीर मानवीय और पर्यावरणीय खतरा पैदा कर दिया है।
बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर बार-बार हमले बेहद चिंताजनक
अराघची ने हमलों के स्थान से उत्पन्न तत्काल खतरों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास हमलावरों द्वारा बार-बार किए जा रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। इससे पहले एक्स पर एक अलग पोस्ट में अराघची ने कहा कि बुशहर संयंत्र पर चार बार हमला किया गया है और दावा किया कि किसी भी रेडियोधर्मी विकिरण से खाड़ी सहयोग परिषद की राजधानियों को तेहरान से कहीं अधिक खतरा होगा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/oman-and-iran-start-discussion-on-opening-strait-of-hormuz/154700
ओमान और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने पर हुई चर्चा