ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान के तेल भंडारों पर इसराइल के हमले की निंदा की।तेहरान। ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान के तेल भंडारों पर इसराइल के हमले की निंदा की।
तेहरान। ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान के तेल भंडारों पर इसराइल के हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि ये हमले अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हैं और पारिस्थितिकी का विनाश करने वाले हैं।
'एक्स' पर अपनी चिंता को साझा करते हुए अराघची ने चेताया है कि इन हमलों का पर्यावरण पर जो दुष्प्रभाव पड़ेगा, उसका स्थानीय आबादी के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न होगा। निवासियों को काफी समय तक स्वास्थ्य के नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
अराघची ने उल्लेख किया कि पर्यावरण के इस नुकसान को दशकों तक भुगतना पड़ेगा। मिट्टी और भूमिगत जल के दूषित होने का प्रभाव कई पीढ़ियों तक रहेगा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/wild-elephant-rampage-displaces-villages-in-mps-vindhya-region/149595
विंध्य में हाथियों का आतंक: सीधी में पूरी बस्ती खाली, मऊगंज और रीवा में फसलें तबाह