ईरान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया था कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच इस समय बातचीत चल रही है।
तेहरान (ईरान)। ईरान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया था कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच इस समय बातचीत चल रही है। यह बयान तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस्लामिक गणराज्य के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने की घोषणा की थी।
अमेरिका समय निकालने और बाजार को प्रभावित करने की कोशिश में
ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की ये टिप्पणियां आगे के अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए समय निकालने और संघर्ष के कारण बढ़ती कीमतों के बीच ऊर्जा बाजारों को प्रभावित करने का एक प्रयास थी। मंत्रालय ने आगे कहा, "तनाव कम करने के लिए क्षेत्रीय देशों की ओर से पहल की जा रही हैं, और उन सभी पर हमारी प्रतिक्रिया स्पष्ट है: इस युद्ध की शुरुआत हमने नहीं की है, और इन सभी अनुरोधों को वाशिंगटन के पास भेजा जाना चाहिए।"
सुरक्षा अधिकारी का दावा- कोई संपर्क नहीं, चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका
फ़ार्स न्यूज़ ने एक ईरानी सुरक्षा अधिकारी के हवाले से कहा, "अमेरिका के साथ कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क नहीं है।" अधिकारी ने दावा किया कि तेहरान की जवाबी कार्रवाई की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमला करने की अपनी धमकियों से कदम पीछे खींच लिए। ये टिप्पणियां तब आईं जब ट्रंप ने आज सोमवार को पहले घोषणा की थी कि उन्होंने अमेरिकी युद्ध विभाग को ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा स्थलों के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई को पांच दिनों के लिए टालने का निर्देश दिया है। उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान के साथ चल रही राजनयिक बातचीत का हवाला देते हुए यह निर्देश दिया था।
ट्रंप का बयान- बातचीत सकारात्मक, इसलिए हमलों पर अस्थायी रोक
गौरतलब है कि ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है, जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र में शत्रुता को समाप्त करना है। उन्होंने आगे कहा कि हमलों को रोकने का निर्णय बातचीत के मिजाज और लहजे पर आधारित था, जिसे उन्होंने गहन, विस्तृत और रचनात्मक बताया। ट्रंप ने यह भी कहा कि बातचीत पूरे सप्ताह जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-pauses-iran-strikes-for-5-days-amid-peace-talks/151187
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के पावर प्लांट पर सैन्य हमला 5 दिनों के लिए टला
https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-escorts-stranded-indian-lpg-ship-through-hormuz/151193
ईरानी नौसेना की मदद से सुरक्षित होर्मुज पार हुआ था भारतीय जहाज