प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

क्षेत्रीय सुरक्षा पर बढ़ा तनाव

भारतीय और रूसी विदेश मंत्रियों से अराघची की वार्ता, होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर हुई चर्चा

अमेरिका और इजरायल से छिड़े युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत और रूस के विदेश मंत्रियों से बात की।

भारतीय और रूसी विदेश मंत्रियों से अराघची की वार्ता होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर हुई चर्चा

फाइल फोटो |

तेहरान। अमेरिका और इजरायल से छिड़े युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत और रूस के विदेश मंत्रियों से बात की। इस दौरान विदेश मंत्रियों ने मौजूद हालात के साथ होर्मुज जल डमरू मध्य से होकर आने-जाने वाले शिपिंग और जहाजों की सुरक्षा पर चर्चा की है।

संप्रभुता की रक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का हवाला

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आपसी रिश्तों को जारी रखने और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मदद की बात कही है। लावरोव के साथ बातचीत के दौरान अराघची ने जोर दिया कि देश अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करना जारी रखेगा। उन्होंने ज़ोर दिया कि अमेरिका और इजरायली सरकार द्वारा लगातार कानून तोड़ने के प्रति कोई भी लापरवाही पूरे इलाके और दुनिया में असुरक्षा की भावना पैदा करेगी।

रूस ने की अमेरिकी-इजरायली हमलों की आलोचना

लावरोव ने अमेरिकी-इजरायली हमले की आलोचना करते हुए कहा कि रूस क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अपनी तरफ से मदद देने को तैयार है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने बयान में बताया कि जयशंकर से फोन पर बातचीत के दौरान अराघची ने पिछले 11 दिनों में मीनाब में स्कूली छात्राओं की मौत समेत अमेरिका-इजरायली सरकार के अपराध के बारे में विस्तार से बताया।

भारत से रिश्तों की मजबूती और मानवीय संवेदना

अराघची ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन बताया और सभी सरकारों से इसकी निंदा का आग्रह किया। जयशंकर ने आपसी रिश्तों को जारी रखने, इसे बढ़ाने और स्थिरता लाने में मदद का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/aiims-bhopal-starts-radio-iodine-therapy-for-thyroid-patients/148521

भोपाल एम्स में शुरू हुई रेडियो आयोडीन थेरेपी, थायराइड मरीजों को बड़ी राहत

Related to this topic: