ईरानी नौसेना ने 13 मार्च की रात को एक भारतीय जहाज को सुरक्षित तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कराया था।
तेहरान। ईरानी नौसेना ने 13 मार्च की रात को एक भारतीय जहाज को सुरक्षित तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कराया था। एलपीजी लेकर आ रहा यह जहाज 10 दिन से फारस की खाड़ी में फंसा था। यह खबर ब्लूमबर्ग ने दी है।
सुरक्षा कारणों से रिपोर्ट में जहाज का नाम नहीं
रिपोर्ट के अनुसार, भारत और ईरान के बीच बातचीत के बाद यह संभव हो सका। जहाज को पहले से तय रास्ते से निकाला गया ताकि वह हमलों से बच सके। इस दौरान रास्ते में जहाज का ट्रैकिंग सिस्टम (एआईएस) बंद कर दिया गया था। सुरक्षा कारणों से रिपोर्ट में जहाज का नाम नहीं बताया गया है।
अब भी फंसे हैं 22 भारतीय जहाज
अभी तक दो भारतीय जहाज शिवालिक और नंदा देवी होर्मुज के रास्ते एलपीजी लेकर भारत पहुंचे हैं। वहीं फारस की खाड़ी में अभी भी करीब 22 भारतीय जहाज फंसे हैं। फारस की खाड़ी में मौजूद होर्मुज जलडमरू मध्य दुनिया के महत्वपूर्ण नौवहन मार्ग में एक है। यहां से दुनिया भर की करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल की आपूर्ति होती है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-pauses-iran-strikes-for-5-days-amid-peace-talks/151187
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के पावर प्लांट पर सैन्य हमला 5 दिनों के लिए टला