तेहरान। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने शुक्रवार को तड़के ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ के तहत...
ईरान ने 83 वें जवाबी हमले में मिसाइलें दागीं, ड्रोन हमले भी... | (प्रतीकात्मक फोटो)
तेहरान। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने शुक्रवार को तड़के ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ के तहत 83वीं जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस ऑपरेशन में अमेरिका और इजरायल से जुड़े कई सैन्य ठिकानों को एडवांस मिसाइल दागे गए और ड्रोन से हमले किए गए।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अशदोद के ऑयल डिपो और स्टोरेज टैंकों के साथ-साथ मोदीन क्षेत्र में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, अमेरिकी सैन्य सूचना केंद्र को भी निशाना बनाया गया।
ईरानी हमलों में अल-धफरा और अली अल-सलेम एयरबेस जैसे अहम अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया गया। यहां ट्रांसपोर्टेशन प्लेन और ड्रोन के रखरखाव से जुड़े हैंगर को भी निशाना बनाया गया। आईआरजीसी के अनुसार, इस ऑपरेशन में लंबी और मध्यम दूरी की मिसाइलें, मल्टी-वॉरहेड तकनीक और सुसाइड ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। यह हमला तकनीकी रूप से काफी उन्नत बताया जा रहा है।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अस्थायी राहत देने के संकेत दिए थे। रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने 7 दिन का विराम मांगा था, जिसे बढ़ाकर 10 दिन कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद हमले जारी हैं। विश्लेषण के अनुसार, अमेरिका-इजरायल की संयुक्त सेना भी ईरान के मिसाइल सिस्टम, लॉन्च साइट्स और रक्षा उत्पादन केंद्रों को निशाना बना रही है। शिराज के एयरबेस पर भी हमले की खबर है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/scorpio-crash-kills-5-from-same-family/152147