कुर्दिस्तान की क्षेत्रीय सरकार ने उन रिपोर्टों को खारिज किया है कि वह ईरान के खिलाफ अभियान का हिस्सा है।
ईरान के खिलाफ अभियान का हिस्सा नहीं कुर्द
इरान में लड़ाके भेजने की बात आधारहीन
तेहरान। कुर्दिस्तान की क्षेत्रीय सरकार ने उन रिपोर्टों को खारिज किया है कि वह ईरान के खिलाफ अभियान का हिस्सा है। रिपोर्ट में बताए गए कुर्दिस्तान क्षेत्र की भूमिका और हमारे बारे में लगाए गए आरोप में कहा गया है कि हम शस्त्रों से सुसज्जित होने और कुर्दों को ईरान के क्षेत्र में भेजने की तैयारी कर रहे हैं, यह पूरी तरह आधारहीन हैं।
कुर्दिश क्षेत्रीय सरकार ने कहा कि हम ऐसे दावों को खारिज करते हैं। ऐसी खबरें जानबूझ और बदनाम करने के लिए जारी की गई हैं।
क्षेत्रीय सरकार ने कहा कि इन खबरों के ठीक उलट हम क्षेत्र में शांति और स्थायित्व का आह्वान करते हैं। साथ ही हम कुर्दिस्तान क्षेत्र को लक्ष्य कर हमले की निंदा करते हैं। हम संघीय सरकार और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करते हैं कि वे हस्तक्षेप करें और हमारी धरती को हमले से बचाएं।
इसे भी पढ़ेंः
तेहरान के ट्रैफिक कैमरों से हो रही थी ईरान के सर्वोच्च नेता की जासूसी
https://www.primenewsnetwork.in/world/israel-hacked-tehrans-traffic-cameras-to-track-ayatollah-khamenei/147020