Iran : तेहरान। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालिबाफ ने रविवार को कहा कि इस्लामी गणराज्य अब यूरोपीय संघ के सभी देशों की..
Iran : तेहरान। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालिबाफ ने रविवार को कहा कि इस्लामी गणराज्य अब यूरोपीय संघ के सभी देशों की सेनाओं को आतंकवादी समूह मानता है। यूरोपीय संघ द्वारा ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर को काली सूची में डालने और आतंकवादी संगठन घोषित किया गया था।
कालिबाफ ने ईरानी संसद में उस समय यह बात कही जब वह और कई अन्य सांसद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड की वर्दी पहने हुए थे जो एकजुटता का प्रतीक था। उन्होंने 2019 में पारित ईरान के एक कानून के अनुच्छेद 7 का हवाला देते हुए कहा कि इस बल को आतंकवादी घोषित करने के जवाब में यूरोपीय देशों की सेनाओं को आतंकवादी माना जाएगा। यह घोषणा मुख्य रूप से प्रतीकात्मक मानी जा रही है, क्योंकि ईरान पहले भी अमेरिका द्वारा रिवोल्यशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित करने के बाद इसी तरह के जवाबी कदम उठा चुका है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की बार-बार धमकी दी है। इसी बीच, ईरान ने रविवार और सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में सैन्य अभ्यास की योजना बनाई है। यह जलडमरूमध्य रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वैश्विक तेल व्यापार का करीब पांचवां हिस्सा इसी संकरे मार्ग से गुजरता है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-spoke-on-budget-2026-new-momentum-to-the-self-reliant-india-campaign/131459