प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरानी हमले की 80वीं लहर, इजराइल पर दागीं मिसाइलें

ईरान के ‘ऑपरेशन ट्रू प्रामिस-4’ की 80वीं लहर, ट्रंप का दावा: 'जंग हम जीत चुके हैं'

ईरान ने बुधवार को 'आपरेशन ट्रू प्रामिस-4 की 80वीं लहर का फूटेज जारी किया। इसमें क्षेत्र के इजरायली-अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले दिखाया गया है।

ईरान के ‘ऑपरेशन ट्रू प्रामिस-4’ की 80वीं लहर ट्रंप का दावा जंग हम जीत चुके हैं

Iran Launches 80th Wave of Attacks, Trump Declares Military Victory |

तेहरान। ईरान ने बुधवार को 'आपरेशन ट्रू प्रामिस-4 की 80वीं लहर का फूटेज जारी किया। इसमें क्षेत्र के इजरायली-अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले दिखाया गया है। हालांकि, अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि बातचीत से समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

हमलों के बीच भी बातचीत की कोशिश जारी

ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और युद्ध खत्म होने को है। इसके बावजूद ईरान की 80वीं लहर जारी है। इस दौरान ईरानी मिलिट्री ने इजरायल के खिलाफ बैलिस्टिक मिसाइल हमलों की 80वीं लहर शुरू करने की घोषणा की है। ईरान ने इसका वीडियो भी जारी किया है और लिखा है कि जायोनिस्ट शासन के खिलाफ मिसाइल हमले की 80वें वेव शुरी कर दी गई है।

ट्रंप का दावा - ईरान सैन्य रूप से कमजोर, जंग खत्म होने के करीब

उधर, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान अब समझौते के मूड में है। ट्रंप के अनुसार, ‘ईरान की नौसेना, एयरफोर्स और कम्युनिकेशन सिस्टम पूरी तरह तबाह हो चुका है। सैन्य रूप से वे खत्म हो चुके हैं। हमारे लड़ाकू विमान तेहरान के ऊपर उड़ रहे हैं और वे कुछ नहीं कर पा रहे। अगर मैं उनका पावर प्लांट गिराना चाहूं, तो भी वे उसे बचा नहीं पाएंगे। हमने यह जंग जीत ली है और जल्द ही इसे खत्म करेंगे।'

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/woman-alleges-dowry-harassment-after-love-marriage/151611

प्रेम विवाह के बाद दहेज के लिए प्रताड़ना, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Related to this topic: