प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान पर गहराता आर्थिक संकट

हर रोज 50 करोड़ डॉलर का नुकसान झेल रहा ईरान: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान भीषण वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा है। क्षेत्र में जारी तनाव से उसका वित्तीय रूप से पतन हो रहा है।

हर रोज 50 करोड़ डॉलर का नुकसान झेल रहा ईरान ट्रंप

Iran Losing $500M Daily, Claims Trump |

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान भीषण वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा है। क्षेत्र में जारी तनाव से उसका वित्तीय रूप से पतन हो रहा है। ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर अपने पोस्ट में दावा किया है कि ईरान नकदी का भीषण संकट  झेल रहा है। उसे कथित रूप से प्रतिदिन 50 करोड़ डालर का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सेना-पुलिस को वेतन न मिलने से बढ़ा आंतरिक दबाव

इसके अलावा ट्रंप का कहना था कि ईरानी नेतृत्व को आंतरिक दबाव भी झेलना पड़ रहा है। सेना और पुलिस को शिकायत है कि उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। ट्रंप की यह टिप्पणी समुद्री मार्ग में नाकेबंदी की वजह से आए गतिरोध के बीच आई है। ट्रंप का दावा है कि ईरानी अधिकारी होर्मुज जलमार्ग को तत्काल खोलना चाहते हैं।

ईरान की हालत 'आपात स्थिति' जैसी

गौरतलब है कि यह जलमार्ग हाल के भूराजनीतिक टकराव का केंद्र बिन्दु रहा है। इससे वैश्विक ऊर्जा कारिडोर और समुद्री व्यापार प्रभावित है। ट्रंप ने उल्लेख किया कि ईरान की घरेलू स्थिति भी बिगड़ रही है। इस मामले में उसकी स्थिति 'एसओएस' यानी आपात स्थिति जैसी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-china-air-connectivity-gets-a-major-boost/176250

एयर चाइना फिर शुरू करेगा बीजिंग-दिल्ली उड़ानें, कनेक्टिविटी में होगा सुधार

Related to this topic: