प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्कूल के आसपास आवासीय क्षेत्र को भी नुकसान

ईरान के एक और स्कूल पर अमेरिका का मिसाइल हमला

खोमेन (ईरान)। मध्य ईरान के शहर खोमेन में एक शैक्षणिक स्थल पर अमेरिकी मिसाइल से हमला हुआ। यह खबर 'अल जजीरा' ने ईरान की न्यूज एजेंसी 'मेहर' के हवाले से दी है।

ईरान के एक और स्कूल पर अमेरिका का मिसाइल हमला

फाइल फोटो |

जहां मिसाइल गिरी है उस स्थान की पहचान डा. हाफिज खोमेयनी स्कूल के रूप में की गई है। स्थानीय रिपोर्टों से संकेत मिल रहे हैं कि स्कूल की इमारत के  आसपास कई आवासीय संपतियों को भी काफी नुकसान हुआ है। हालांकि अभी यह ज्ञात नहीं हो सका है कि इस हमले में कितने हताहत हुए हैं। 
यह ताजा हमला दक्षिणी शहर मिनाब में लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले के बाद हुआ है। उल्लेखनीय है कि मिनाब में स्कूल पर हुए हमले की जांच के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी दबाव पड़ा था। उस हमले में 170 लोग मारे गए थे। उनमें अधिकतर युवा छात्र-छात्राएं थीं। 
'अल जजीरा' ने उल्लेख किया है कि ईरान में संघर्ष तेज होने के बीच इन नागरिक ठिकानों पर हमले हुए हैं। इसकी वजह है-ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है कि लड़ाई खत्म हो गई है। इसके पूर्व ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कार्प्स ने कड़े शब्दों में जारी वक्तव्य में कहा था कि अमेरिका और इजराइल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का वह एक मात्र अथारिटी है।

इसे भी पढ़ेंः

ईरान का दावा, कहा - अमेरिका की वजह से कूटनीतिक रास्ते बंद हो गए

https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-claims-diplomatic-channels-have-been-closed-because-of-the-us/148213

Related to this topic: