प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इजराइल पर ईरान ने दागीं मिसाइलेंं

ईरान के मिसाइल हमलों से दहला मध्य इजराइल: एक की मौत, कई घायल

मध्य इजराइल में शुक्रवार को ईरान के मिसाइल हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

ईरान के मिसाइल हमलों से दहला मध्य इजराइल एक की मौत कई घायल

Iran Missile Strikes Hit Israel, One Dead, Several Injured |

तेल अवीव। मध्य इजराइल में शुक्रवार को ईरान के मिसाइल हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक दिन में ईरान ने इजराइल पर छह बार हमले किए। 'दि टाइम्स आफ इजराइल' ने यह जानकारी दी है।

क्लस्टर बम वारहेड से कई जगहों पर तबाही

इस ईरानी मिसाइल पर कलस्टर बम का वारहेड लगा था। यह छोटे छोटे कई बमों के रूप में बड़े इलाके में फैल कर फटा। इनमें से एक बम की चपेट में आकर एक वयक्ति की मौत हो गई। बम शेल्टर में नहीं था। एक अन्य बम आवासीय भवन से टकराया जिससे दो लोग घायल हो गए। फायर सर्विस के अनुसार मिसाइल से निकले बम छह स्थानों पर गिरे।

दक्षिण इजराइल में भी हमले, सायरन से दहशत

मेडिकल टीम ने भी बताया दक्षिण इजराइल के कुशिफ क्षेत्र में दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। कलस्टर बम के ये हिस्से मिसाइल को रोके जाने के बाद गिरे थे। ईरान ने इजराइल के दक्षिणी हिस्से में भी शनिवार मिसाइलें दागीं। गोलान की पहाड़ियों पर हमले से पहले बीरशेबा और आसपास के इलाकों में सायरन बज उठे। 'दि टाइम्स आफ इजराइल' के अनुसार, इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-targets-cuba-next-amid-growing-humanitarian-and-energy-crisis/152467

ईरान के बाद अब ट्रंप के निशाने पर क्यूबा, बदहाली और ऊर्जा संकट के बीच WHO ने जताई चिंता

Related to this topic: