प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तारीफ को खास माना जा रहा

ईरान ने अमेरिकी खुफिया  निदेशक के कार्यों को सराहा

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड के इस्तीफे के बाद अमेरिकी नेताओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

ईरान ने अमेरिकी खुफिया  निदेशक के कार्यों को सराहा

iran-praises-us-intelligence-directors-work |

एरवन (आरमेनिया)। अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड के इस्तीफे के बाद अमेरिकी नेताओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। लेकिन ईरान ने तुलसी गबार्ड की खुलकर तारीफ की, इसे खास माना जा रहा है। आर्मेनिया में मौजूद ईरानी दूतावास ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा है कि तुलसी गबार्ड ने कई बार ईरान को लेकर ऐसी सच्ची बातें कहीं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पसंद नहीं थीं। ईरानी दूतावास ने अपने संदेश में गबार्ड के पति अब्राहम के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। 
पोस्ट में कहा गया कि गबार्ड ने कई मौकों पर अमेरिका के हित में काम किया, न कि इजरायल के लिए। साथ ही ईरान ने ट्रंप प्रशासन को 'इजरायल का प्रतिनिधि' तक बताया। इस बयान को लेकर अमेरिकी राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है।

30 जून को पद छोड़ देंगी गबार्ड

ट्रंप ने पुष्टि की है कि तुलसी गबार्ड 30 जून को अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। उन्होंने बताया कि गबार्ड के पति अब्राहम को हड्डियों के एक दुर्लभ कैंसर का पता चला है और इसी वजह से वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं। ट्रंप ने कहा कि गबार्ड ने प्रशासन में शानदार काम किया और उनकी कमी महसूस होगी। ट्रंप ने यह भी एलान किया कि वर्तमान प्रिंसिपल डिप्टी डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस एरोन लुकास को कार्यवाहक डीएनआई बनाया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि अब्राहम जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

परिवार इस समय उनकी  प्राथमिकता: गबार्ड

तुलसी गबार्ड ने भी अपना इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में अपने पति के साथ रहना उनके लिए सबसे जरूरी है। गबार्ड ने लिखा कि परिवार इस समय उनकी पहली प्राथमिकता है।

इसे भी पढेंः ट्रंप ने एआई से तैयार अजीब वीडियो शेयर कर चौंकाया

Related to this topic: