प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

MoU पर ईरान का रुख अभी भी अनिश्चित

US-Iran Deal: अमेरिका-इस्राइल तनाव के बीच ईरान में हलचल तेज, युद्ध रोकने के MoU पर अब तक फैसला नहीं

अमेरिका और इस्राइल के साथ युद्ध समाप्ती को लेकर तैयार समझौता ज्ञापन (MoU) पर ईरान ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

us-iran deal अमेरिका-इस्राइल तनाव के बीच ईरान में हलचल तेज युद्ध रोकने के mou पर अब तक फैसला नहीं

Iran refutes Donald Trump's claim of signing peace deal on Sunday |

तेहरान (ईरान)। अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान से बड़ी खबर आ रही है। ईरानी समाचार एजेंसी 'फार्स' के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच युद्ध समाप्ती को लेकर तैयार समझौता ज्ञापन (MoU) पर ईरान ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। ईरान का कहना है कि इस प्रस्तावित समझौते के राजनीतिक, कानूनी और तकनीकी पहलुओं की अभी गहन समीक्षा की जा रही है।

कतर की टीम पहुंची तेहरान, बंद कमरे में बातचीत

इसी बीच डिप्लोमैटिक मोर्चे पर हलचल बढ़ गई है। ईरानी मीडिया के मुताबिक कतर का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को अचानक तेहरान पहुंचा। यह दौरा पिछले हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के बाद के घटनाक्रमों की समीक्षा के लिए हुआ है।

न्यूज एजेंसी 'तस्नीम' ने बताया कि कतर का यह डेलिगेशन इस समय ईरानी राजधानी में है और वहां के शीर्ष अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहा है। आईएसएनए (ISNA) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान बिन जासिम अल थानी के सलाहकार कर रहे हैं। इस दौरे का मुख्य मकसद युद्ध को खत्म करने के इरादे से तैयार किए गए MoU को लेकर तेहरान और वाशिंगटन के बीच संदेशों का आदान-प्रदान जारी रखना है।

ईरान में भड़की घरेलू सियासत, इस्तीफे की मांग

इस समझौते को लेकर ईरान के भीतर ही भारी विरोध शुरू हो गया है। पूर्वोत्तर शहर मशहद में विदेश मंत्रालय के ऑफिस के बाहर दर्जनों लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ईरान के शीर्ष राजनयिक अब्बास अराघची के खिलाफ नारेबाजी की। दरअसल, अराघची ने हाल ही में सरकारी टीवी पर एक इंटरव्यू में अमेरिका के साथ संभावित शांति समझौते का जिक्र किया था।

अराघची ने टीवी पर खुलासा किया था कि इस प्रस्तावित समझौते में ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी को हटाने का प्रावधान शामिल है। बता दें कि ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्ये की गई नाकाबंदी के जवाब में वाशिंगटन ने यह कदम उठाया था। इस खुलासे के बाद लोग भड़क गए और सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने विदेश मंत्री अराक्ची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ के इस्तीफे की मांग करते हुए "अराघची, इस्तीफा दो" और "गालिबफ, इस्तीफा दो" के नारे लगाए। गालिबफ इस समय मुख्य वार्ताकार की भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: जहांगीरपुरी में दिव्यांग से लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

Related to this topic: