प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप की धमकी को बताया घबराहट भरा कदम

ईरान ने ठुकराया ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- झुकने वाला नहीं

ईरान की सेना के केंद्रीय कमांड 'खातम अल-अनबिया' ने हाल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है।

ईरान ने ठुकराया ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम कहा- झुकने वाला नहीं

Iran Rejects Trump’s 48-Hour Ultimatum, Refuses to Yield |

तेहरान। ईरान की सेना के केंद्रीय कमांड 'खातम अल-अनबिया' ने हाल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है। ट्रंप ने धमकी दी थी कि 48 घंटे के अंदर शांति समझौता नहीं हुआ तो देश के आवश्यक बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया जाएगा। यह खबर अल जजीरा ने दी है। कमान से जुड़े जनरल अली अब्दोल्लाही ने ट्रंप के इस बयान को 'बेबस, घबराया हुआ, असंतुलित और बेवकूफी भरा कदम' बताया है। उनका कहना है कि अमेरिका की इस तरह की धमकियों से ईरान झुकने वाला नहीं है।

ट्रंप का रुख अचानक सख्त, हालात और गंभीर

दरअसल, ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर 48 घंटे के भीतर ईरान कोई समझौता नहीं करता या होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से नहीं खोलता, तो अमेरिका ईरान के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा हमला कर सकता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि 'अगर समय रहते फैसला नहीं हुआ, तो ईरान पर तबाही बरसेगी।' यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले को 10 दिन के लिए टाल दिया था और कहा था कि बातचीत अच्छी चल रही है। लेकिन अब उनका रुख अचानक काफी सख्त हो गया है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/tribunal-orders-inclusion-of-congress-candidate-in-voter-list-for-farakka-seat/154669

कांग्रेस उम्मीदवार मोहताब शेख की बड़ी जीत, ट्रिब्यूनल ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का दिया आदेश

Related to this topic: