प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान का UN में कड़ा विरोध

नाकेबंदी पर ईरान ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखा, बताया संप्रभुता पर हमला

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद ईरानवी ने संयुक्त राष्ट्र की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी को ईरान की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बताया है।

नाकेबंदी पर ईरान ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखा बताया संप्रभुता पर हमला

Iran Slams US Naval Blockade at UN, Calls It Illegal |

तेहरान (ईरान)। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद ईरानवी ने संयुक्त राष्ट्र की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी को ईरान की सार्वभौमता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह उल्लंघन बताया है। ईरान की सरकारी मीडिया 'प्रेस टीवी' ने यह जानकारी दी है।

अमेरिकी कदम को बताया अवैध

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को सोमवार को भेजे पत्र में ईरानवी ने अमेरिका की कार्रवाई को हमले का अवैध कृत करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई से क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा है।

नाकेबंदी पर उठाए सवाल

ईरानवी ने लिखा है कि नौसैनिक नाकेबंदी इस्लामिक रिपब्लिक ईरान की सार्वभौमता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह उल्लंघन है। पत्र में यह भी उल्लेख है कि अमेरिकी सेंट्रल कमान ने 12 अप्रैल को नौसैनिक नाकेबंदी की सार्वजनिक तौर पर घोषणा की थी।

अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन का आरोप

ईरानवी ने लिखा है कि अमेरिकी कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र के अनुच्छेद 2 के पैरा 4 का उल्लंघन है। इस पैरा में अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत धमकी या बल का प्रयोग वर्जित है। ईरानवी ने साथ में यह भी उल्लेख किया कि ऐसी अवैध नाकेबंदी समुद्र के अंतरराष्ट्रीय कानूनों का भी उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/china-opens-new-diplomatic-channel-to-pressure-taiwan/157420

ताइवान पर दबाव की नई चाल, चीन ने विपक्ष के जरिए खोला कूटनीतिक रास्ता

Related to this topic: