ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा है कि तेहरान आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर अन्य देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना जारी रखेगा।
तेहरान (ईरान)। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा है कि तेहरान आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर अन्य देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना जारी रखेगा। इसके साथ ही उन्होंने उपनिवेशवाद शोषण की नीति को खारिज कर दिया। पेज़ेश्कियन ने शुक्रवार को 'एक्स' पर कहा-'इस्लामिक रिपब्लिक ईरान की विदेश नीति आपसी सहयोग-सम्मान और साझा हितों पर आधारित है।'
उपनिवेशवाद और शोषण की नीति पर निशाना
उन्होंने कहा, 'उपनिवेशवाद और शोषण की नीति का भविष्य की दुनिया में कोई स्थान नहीं होगा।' पेज़ेशकियन ने ईरान की ऐतिहासिक पहचान पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि सहिष्णुता हमारी संस्कृति में गहरी जड़े जमाए हुए है। साथ ही उन्होंने कहा कि दमन के विरोध का भी देश के इतिहास में बड़ा और गौरवशाली स्थान रहा है।
ईरान की संस्कृति और इतिहास का जिक्र
पेज़ेशकियन ने कहा-जैसे हमारे यहां लोगों में सहिष्णुता गहरी पैठ जमाए हुए है, वैसे ही दमन के खिलाफ संघर्ष का इस धरती का गौरवशाली इतिहास रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान के नाम के साथ पहचान का उत्साह कायम रहेगा। उनकी ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब ईरान अमेरिका के एक नए शांति प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, और होर्मुज जलडमरूमध्य में और उसके आसपास हुई हालिया नौसैनिक घटनाओं ने क्षेत्र में तनाव को बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/polytechnic-students-build-low-cost-e-bike-from-scrap/203055
कबाड़ से बनाई ई-साइकिल, पॉलिटेक्निक छात्रों का शानदार नवाचार