तेहरान। ईरान के सर्वोच्च ऑपरेशनल कमान यूनिट ने संयुक्त अरब अमीरात को चेताया है कि अगर उसने फारस की खाड़ी में ईरानी द्वीप- अबू मूसा और ग्रेटर टन्ब पर हमले के लिए अपनी जमीन के इस्तेमाल की अनुमति दी तो परिणाम भुगतने होंगे।
सर्वोच्च सैन्य यूनिट ने कहा—जहां से हमला, वहीं होगा पलटवार
खतम अल-अन्बिया सेंट्रल हेडक्वार्टर द्वारा यह चेतावनी दी गई है। यह ईरान की सर्वोच्च ऑपरेशनल यूनिट है जो सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कार्प्स (आईआरजीसी) के बीच समन्वय कायम करती है। यूनिट के प्रवक्ता लेफ्टि. कर्नल इब्राहिम जोल्फकरी ने कहा-जैसा कि हमने पहले घोषणा की है और करके दिखाया भी है कि अपने क्षेत्र और सार्वभौमता पर हमले की स्थिति में हम जहां से हमला होता है वहीं जवाबी हमला करते हैं।'
रास अल-खैमाह पर भारी हमले की चेतावनी
उन्होंने कहा-' हम सऊदी अरब अमीरात को चेतावनी देते हैं कि आगे अगर उसकी धरती से अबू मूसा और ग्रेटर टन्ब पर हमला हुआ तो ईरान के ताकतवर सैन्य बल उसके रास अल-खैमाह पर भारी और कुचल देने वाला हमला करेंगे।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/murder-convict-arrested-after-14-years-on-the-run/150649
14 साल से फरार हत्या का दोषी गिरफ्तार, ईद पर मां से मिलने आया था सागर