इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक नया समुद्री नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया है।
तेहरान (ईरान)। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक नया समुद्री नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया है। यह जानकारी सोमवार को तस्नीम न्यूज़ एजेंसी की एक रिपोर्ट में दी गई है।
ईरान-यूएई के बीच तय की गई नई समुद्री सीमा की रूपरेखा
ईरान के सरकारी प्रसारक के मुताबिक IRGC ने इस क्षेत्र को "स्मार्ट कंट्रोल" वाला नया समुद्री जोन बताया है। इस नए क्षेत्र की सीमा सीमा दक्षिण में ईरान के माउंट मुबारक और संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा के दक्षिण के बीच है। वहीं पश्चिम में ईरान के केशम द्वीप के छोर और संयुक्त अरब अमीरात के उम अल क्वैन के बीच है।
अमेरिका के प्रस्ताव पर ईरान की समीक्षा
बता दें कि इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने पुष्टि की है कि अधिकारी फिलहाल अमेरिका के एक काउंटर-प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में चल रहे संघर्ष को रोकना है। यह जानकारी अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट में दी गई है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बघाई ने कहा कि "अमेरिका का संदेश पाकिस्तान के माध्यम से प्राप्त हुआ था" और उन्होंने यह भी कहा कि वे इस समय उठाए गए मुद्दों के विवरण पर चर्चा नहीं करेंगे क्योंकि ये मामले अभी समीक्षाधीन हैं।
(ANI)
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/bjp-win-sparks-market-rally-sensex-jumps-355-points/182509
बीजेपी की जीत से शेयर बाजार में तेजी, 355 अंक चढ़ा सेंसेक्स