प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

खामेनेई की गतिविधियों पर सालों तक नजर

तेहरान के ट्रैफिक कैमरों से हो रही थी ईरान के सर्वोच्च नेता की जासूसी

इजराइल ने वर्षों तक तेहरान के ट्रैफिक कैमरा नेटवर्क और मोबाइल सिस्टम में गहरी सेंध लगाकर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की गतिविधियों पर नजर रखी।

तेहरान के ट्रैफिक कैमरों से हो रही थी ईरान के सर्वोच्च नेता की जासूसी

Israel Hacked Tehran's Traffic Cameras to Track Ayatollah Khamenei |

तेहरान। लंदन स्थित 'फाइनेंशियल टाइम्स' ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है कि इजराइल ने वर्षों तक तेहरान के ट्रैफिक कैमरा नेटवर्क और मोबाइल सिस्टम में गहरी सेंध लगाकर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की गतिविधियों पर नजर रखी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ कैमरे ही नहीं बल्कि मोबाइल नेटवर्क डाटा तक पहुंच बनाई गई, जिससे सुरक्षा घेरे और मूवमेंट पैटर्न का पूरा डिजिटल नक्शा तैयार किया गया।

लाइव फीड एन्क्रिप्ट कर इजराइल भेजे जाने का दावा

फाइनेंशियल टाइम्स ने मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों के हवाले से बताया है कि इस्राइली खुफिया एजेंसी ने तेहरान के लगभग सभी ट्रैफिक कैमरों को वर्षों से हैक कर लिया था। बताया गया है कि तेहरान के अधिकतर ट्रैफिक कैमरों की लाइव फीड को एन्क्रिप्ट कर तेल अवीव और दक्षिणी इस्राइल के सर्वरों पर भेजा जा रहा था। एक कैमरे का एंगल खासतौर पर उपयोगी माना गया, जिससे खामेनेई के हाई-सिक्योरिटी कंपाउंड के सामान्य हिस्से की झलक मिलती थी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-erupts-in-protests-after-deadly-us-israeli-strikes-on-schoolgirls/147015

ईरान में स्कूली छात्राओं की मौत पर उबाल, US-इज़राइल हमलों के बाद बढ़ा युद्ध का खतरा

Related to this topic: