प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लेबनान में इजराइल के बड़े हमले

इजरायल ने हिजबुल्लाह के 50 ठिकानों पर किए हमले

इजराइली सेना ने कहा कि उसने शनिवार को दक्षिणी लेबनान में लक्ष्य पर कई हमले किए। उसने इन जगहों को प्लानिंग और सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले 'मिलिटेंट इंफ्रास्ट्रक्चर' बताया।

इजरायल ने हिजबुल्लाह के 50 ठिकानों पर किए हमले

Israel Strikes Hezbollah Targets in Southern Lebanon |

तेल अवीव (इजराइल)। इजराइली सेना ने कहा कि उसने शनिवार को दक्षिणी लेबनान में लक्ष्य पर कई हमले किए। इजराइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि उसकी सेना ने पिछले दिन दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह से जुड़ी कई जगहों पर हमले किए। जिन जगहों पर इजरायल ने हमले किए उन्हें प्लानिंग और सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले 'मिलिटेंट इंफ्रास्ट्रक्चर' बताया।

हिज़्बुल्लाह के ठिकानों और सैन्य ढांचे को बड़ा नुकसान

इजराइली रक्षा बल ने कहा, 'पिछले दिन (शनिवार) आईडीएफ ने हिज्बुल्लाह से जुड़े कई ठिकानों पर हमले किए और उन्हें खत्म कर दिया।' इसमें यह भी कहा गया कि कई इलाकों में करीब 70 मिलिट्री स्ट्रक्चर और लगभग 50 हिज़्बुल्लाह से जुड़े ठिकानों को खत्म कर दिया गया। इजराइली रक्षा बल के मुताबिक टारगेट में कमांड सेंटर, हथियार रखने की जगहें, मिलिट्री बिल्डिंग और दूसरी जगहें शामिल थी। इनका इस्तेमाल कथित तौर पर इजराइली सेना के खिलाफ हमलों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता था।

इजराइली नागरिकों की सुरक्षा के लिए जारी रहेगा अभियान

बयान में कहा गया, 'इजराइली रक्षा बल राजनीतिक स्तर के निर्देशों के अनुसार इजराइली नागरिकों और इजराइली रक्षा बल सैनिकों को मिलने वाले खतरों के खिलाफ काम करना जारी रखेगा।' एक अलग घटनाक्रम में आईडीएफ ने दक्षिणी गाजा पट्टी में हुई घटनाओं की रिपोर्ट करते हुए कहा कि सैनिकों ने चार लड़ाकों की पहचान की जो येलो लाइन पार करके इजराइली ठिकानों के पास पहुँचे थे।

गाजा सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन लड़ाके ढेर

इसमें आगे कहा गया, 'पहचान के बाद सैनिकों ने खतरे को खत्म करने के लिए लड़ाकों पर फायरिंग की। तीन लड़ाके मारे गए।' आईडीएफ ने कहा कि उसकी सदर्न कमांड फोर्स सीजफायर एग्रीमेंट के अनुसार तैनात है और तुरंत आने वाले खतरों का मुकाबला करने के लिए ऑपरेशन जारी रखेगी।

हिज्बुल्लाह चीफ नईम कासिम का बातचीत से इनकार

ये डेवलपमेंट हिज़्बुल्लाह लीडरशिप के कड़े रुख के बीच हो रहे हैं। हिज़्बुल्लाह चीफ नईम कासिम ने 27 अप्रैल को अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार इजराइल के साथ सीधी बातचीत में शामिल होने से ग्रुप के इनकार को दोहराया और इजराइली आक्रमण के खिलाफ लगातार विरोध पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bargi-dam-boat-tragedy-search-ends-as-death-toll-rises-to-13/182142

बरगी बांध हादसा: 13 शवों की बरामदगी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त

Related to this topic: