प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पूर्वी और दक्षिणी लेबनान में हमले

लेबनान पर इजराइली हमले में मारे गए 12 लोग

इजरायल द्वारा लेबनान के पूर्वी हिस्से में किए गए हवाई हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए और करीब 50 लोग घायल हो गए।

लेबनान पर इजराइली हमले में मारे गए 12 लोग

Israeli Airstrikes Kill 10 in Lebanon’s Bekaa Valley |

तेल अवीव (इजराइल)। इजरायल द्वारा लेबनान के पूर्वी हिस्से में किए गए हवाई हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए और करीब 50 लोग घायल हो गए। उधर, दक्षिण लेबनान में हमास के ठिकाने पर एक अन्य हवाई हमले में दो व्यक्ति मारे गए।

हिजबुल्लाह कमांड सेंटर पर निशाना, घायलों में तीन बच्चे भी शामिल

पूर्वी लेबनान के बेका घाटी में हमले के बारे में 'टाइम्स आफ इजराइल' ने लेबनानी अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि इजराइली डिफेंस फोर्स ने कहा है कि उसने हिजबुल कमांड सेंटर को लक्ष्य कर हमले किए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने  बताया है कि इस हमले में घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

रिहायशी अपार्टमेंट पर हमले से मचा हड़कंप

इजरायल ने कहा कि उसने बेका घाटी में लेबनानी उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह के 'कमांड सेंटर' को निशाना बनाया लेकिन हिजबुल्लाह की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थानीय टीवी फुटेज में दिखा कि हमले की चपेट में आया स्थान एक अपार्टमेंट बिल्डिंग जैसा लग रहा था। मौके पर बचाव दल आग बुझाने और मलबे में फंसे लोगों को तलाशने के लिए पहुंचे।

शरणार्थी शिविर में भी हमला, दो लोगों की मौत

इससे पहले शुक्रवार को बंदरगाह शहर सैदा के एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई। इजरायली सेना ने कहा कि उसने ऐन अल-हिलवे कैंप में हमास के 'कमांड सेंटर' पर हमला किया। हमास ने स्वीकार किया कि हमले में उसके दो सदस्य मारे गए, लेकिन कमांड सेंटर को निशाना बनाने के दावे को 'कमजोर बहाना' बताया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-airstrikes-near-afghan-border-spark-civilian-death-claims/145052

अफगान सीमा पर पाकिस्तान के हवाई हमले, मारे गए एक ही परिवार के 16 सदस्य

Related to this topic: