प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हमले के पहले लोगों को चेताया

तेहरान पर फिर हवाई हमले, टीवी प्रसारण केंद्र को भी क्षति

इजराइल ने तेहरान पर नए हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इसके एक घंटे से भी कम समय पहले उसने पड़ोसी इलाकों में स्थानीय लोगों को जगह खाली करने की चेतावनी जारी की थी।

तेहरान पर फिर हवाई हमले टीवी प्रसारण केंद्र को भी क्षति

तेहरान पर फिर हवाई हमले, टीवी प्रसारण केंद्र को भी क्षति

हमले के पहले लोगों को चेताया

येरूशलम। इजराइल ने तेहरान पर नए हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इसके एक घंटे से भी कम समय पहले उसने पड़ोसी इलाकों में स्थानीय लोगों को जगह खाली करने की चेतावनी जारी की थी। यह जानकारी इजराइली डिफेंस फोर्स ने दी है। 
ये हमले 28 फरवरी को ईरान के कई शहरों पर की गई संयुक्त कार्रवाई के बाद किए गए। वह कार्रवाई सैन्य कमान सेंटरों, हवाई सुरक्षा प्रणाली, मिसाइलों के ठिकानों, शासन के महत्वपूर्ण अवस्थापनाओं को लक्ष्य कर किए गए जिनमें सर्वोच्च ईरानी नेता अयातुल्ला खमेनेई और चार वरिष्ठ सैन्य और सुरक्षा अधिकारी मारे गए। 
आईडीएफ ने इस बात की पुष्टि की कि सरकारी ईरानी ब्राडकास्टिंग के स्टूडियो काम्प्लेक्स पर हमला किया गया। इस हमले में 'ईरानी आतंकवादी शासन के संचार व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया गया।'
प्रेस टीवी ने एक टेलीग्राम पोस्ट कर बताया है कि ब्राडकास्टर के मुख्यालय पर हवाई हमले किए गए। हालांकि मीडिया कंपनी ने कहा है कि कुछ रुकावटें हैं लेकिन चैनलों का प्रसारण बिना किसी समस्या के चल रहा है।

इसे भी पढ़ेंः

इजराइल के नतांज परमाणु केंद्र पर हवाई हमला

https://www.primenewsnetwork.in/world/isrial-attacked-hizbulla/146995

Related to this topic: