प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

किम जोंग की चेतावनी, कहा..

किम जोंग की चेतावनी, कहा - अमेरिका तुरंत मादुरो की स्थिति सार्वजनिक करे

US Strikes Venezuela : अमेरिका की ओर से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को शनिवार को हिरासत में लिया गया.

किम जोंग की चेतावनी कहा - अमेरिका तुरंत मादुरो की स्थिति सार्वजनिक करे

किम जोंग की चेतावनी, कहा - अमेरिका तुरंत मादुरो की स्थिति सार्वजनिक करे |

US Strikes Venezuela : अमेरिका की ओर से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को शनिवार को हिरासत में लिया गया. वैश्विक स्तर पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी कड़ी में मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर कोरिया ने अमेरिका को खुली चेतावनी दे दी है. किम जोंग ने कहा कि यह कार्रवाई दुनिया को विश्व युद्ध की ओर ले जा सकती है. अमेरिका तुरंत मादुरो की स्थिति सार्वजनिक करे. 

किम जोंग ने कहा कि यह दमनकारी कदम वैश्विक टकराव को जन्म दे सकता है. वेनेजुएला के राष्ट्रपति को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए, नहीं तो इसके गंभीर अंतरराष्ट्रीय परिणाम होंगे. 

अमेरिकी नेता जेडी वेंस ने कहा, राष्ट्रपति (ट्रंप) ने इस पूरे घटनाक्रम में कई बार टकराव से बचने के रास्ते दिए, वह लगातार साफ कहते रहे कि मादक पदार्थों की तस्करी बंद होनी चाहिए और चोरी किया गया तेल अमेरिका को लौटाया जाना चाहिए. मादुरो अब यह जानने वाले सबसे नए व्यक्ति हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप जो कहते हैं, उस पर अमल भी करते हैं. मैं हमारे बहादुर विशेष बलों को बधाई देता हूं, जिन्होंने एक बेहद प्रभावशाली ऑपरेशन को अंजाम दिया और उन सभी के लिए सार्वजनिक संदेश, जो इसे ‘अवैध’ बता रहे हैं. मादुरो के खिलाफ अमेरिका में नार्को-आतंकवाद के कई अभियोग दर्ज हैं. आप काराकस के किसी महल में रहकर अमेरिका में ड्रग तस्करी के अपराधों से बच नहीं सकते.

हमले के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया पोस्ट

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ एक बड़े पैमाने पर सफल हमला किया है. मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाया गया है. यह अभियान अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से चलाया गया. विस्तृत जानकारी जल्द ही दी जाएगी. आज सुबह 11 बजे मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद! 

बता दें कि कई स्थानों पर बम धमाके हुए. इसमें फोर्ट ट्यूना - काराकस का मेन मिलिट्री बेस, ला कार्लोटा - काराकस का मेन एयरबेस, एल वोल्कान - मेन रडार स्टेशन, ला गुएरा पोर्ट - वेनेजुएला का प्रमुख बंदरगाह, इगुएरोटे एयरपोर्ट - मिरांडा राज्य का हवाई अड्डा शामिल है. धमाका दूर तक सुना गया. इमारतें हिल गईं. दक्षिणी इलाके में एक बड़ा सैन्य अड्डा है. इसको टारगेट किया गया. स्थानीय लोग घरों से बाहर आ गए. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-at-the-inauguration-of-the-buddha-relics-exhibition/103486

Related to this topic: