जैसे ही कुवैती सुरक्षा तंत्र घरेलू मोर्चे को सुरक्षित करने में जुटा वैसे ही क्षेत्रीय मीडिया प्लेटफॉर्मों ने बमबारी के पीछे भू-राजनीतिक उद्देश्यों के बारे में अपुष्ट दावों का प्रसारण शुरू कर दिया।
कुवैत सिटी । खाड़ी क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता के बीच देश के कई क्षेत्रों में तेज धमाकों सुने गए। इसके बाद बुधवार को कुवैती वायु रक्षा नेटवर्क ने हवाई हमलों की एक लहर को नाकाम कर दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में, कुवैती सेना के जनरल स्टाफ ने पुष्टि की कि विस्फोट सीधे सामरिक इकाइयों के रक्षात्मक अभियानों से जुड़े थे। सैन्य कमान ने घोषणा की कि कुवैती वायु रक्षा प्रणाली वर्तमान में शत्रु की मिसाइल और ड्रोन हमलों का लगातार सामना कर रही है।
आम जनता ज़मीन पर बिखरे किसी भी अवशेष, छर्रे या अज्ञात सामग्री से दूर रहने की चेतावनी
सैन्य तंत्र ने आम लोगों के लिए एक चेतावनी जारी की ज़मीन पर बिखरे किसी भी अवशेष, छर्रे या अज्ञात सामग्री के पास जाने या उसे छूने से बचें। ऐसी वस्तुएं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं। सुरक्षा प्रोटोकॉल को सुदृढ़ करते हुए, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअज़ीज़ अल-ओतैबी ने नागरिकों और विदेशी निवासियों दोनों से अत्यधिक सतर्कता बरतने और किसी भी असामान्य मलबे को देखने पर तुरंत 112 हेल्पलाइन के माध्यम से आपातकालीन सेवाओं को सूचित करने का आग्रह किया। कर्नल अल-ओतैबी ने जनता से अटकलबाजी वाली सूचनाओं को भी नजरअंदाज करने को कहा। सिर्फ सरकारी सूचनाओं पर ही भोरोसा करने को भी कहा। जैसे ही कुवैती सुरक्षा तंत्र घरेलू मोर्चे को सुरक्षित करने में जुटा वैसे ही क्षेत्रीय मीडिया प्लेटफॉर्मों ने बमबारी के पीछे भू-राजनीतिक उद्देश्यों के बारे में अपुष्ट दावों का प्रसारण शुरू कर दिया।
इरान ने कहा, जानबूझकर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया
वहीं ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने दावा किया कि हवाई हमलों में जानबूझकर कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया था, और इस हमले को हालिया पश्चिमी सैन्य गतिविधियों के खिलाफ एक सीधी जवाबी कार्रवाई के रूप में पेश किया। ईरानी सरकारी प्रसारक के बयान के अनुसार, यह हमला "फारस की खाड़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य और क़ेशम द्वीप में अमेरिका की शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों के बाद" किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमला हुआ। सीमा पार यह तनाव तेजी से बिगड़ती क्षेत्रीय सुरक्षा और अमेरिकी सेना और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव की पृष्ठभूमि में सामने आया है। (एएनआई)