प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दावों और धमाकों के बीच लेबनान

लेबनान पर दोहरे बयान से खतरे में पड़ सकती है पीस डील

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के बावजूद बुधवार को लेबनान पर देश का सबसे बड़ा हमला हुआ है।

लेबनान पर दोहरे बयान से खतरे में पड़ सकती है पीस डील

Lebanon Peace Deal at Risk Over Conflicting Statements |

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के बावजूद बुधवार को लेबनान पर देश का सबसे बड़ा हमला हुआ। हालांकि अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सईद शेख ने सीएनएन के साथ भेंटवार्ता में कहा कि इजरायली हमले के बावजूद युद्धविराम में लेबनान भी शामिल है।

पाकिस्तानी राजदूत ने कहा- हमारी जानकारी पूरी तरह 'सही'

युद्धविराम डील के पक्षकारों और लेबनान पर हमले के बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस दावे के बारे में पूछा गया कि शांति वार्ता में बेरूत के लिए भी शांति की बात शामिल है? इसपर शेख ने कहा-जो समझ बनी है वह 'सही' हैं।

पाकिस्तान के उच्चतम स्तर से आई शांति समझौते की रूपरेखा

शेख ने सीएनएन से कहा-'विवरण और समझौता का प्ररूप पाकिस्तान में उच्चतम स्तर से आए हैं इसलिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से किए गए प्रस्ताव और संघर्षरत दोनों पक्षों के बीच दो हफ्ते के लिए युद्ध विराम पर बनी सहमति के संदर्भ में यह ज्यादा सही नहीं हो सकती है।

युद्धविराम अस्थिर, लेबनान संवेदनशील स्थिति में

शेख ने कहा कि युद्धविराम की ऐसी स्थिति है कि वह बाधित भी हो सकता है। अतीत में ऐसे उदाहरण है कि युद्धविराम बाधित हुआ है। इस समय लेबनान संवेदनशील स्थिति का सामना कर रहा है क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते के तुरंत बाद उसे भीषण हमले का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistani-youth-admits-plot-to-attack-brooklyn-jewish-center/155952

न्यूयार्क में यहूदियों पर गोलीबारी की साजिश में पाक का युवक दोषी करार

Related to this topic: