प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेरिका में मादुरो के खिलाफ आपराधिक आरोपों में...

अमेरिका में मादुरो के खिलाफ आपराधिक आरोपों में चलेगा मुक़दमा: रिपब्लिकन सीनेटर माइक ली

रिपब्लिकन सीनेटर माइक ली ने शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के हवाले से पुष्टि की कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी कर्मियों द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

अमेरिका में मादुरो के खिलाफ आपराधिक आरोपों में चलेगा मुक़दमा रिपब्लिकन सीनेटर माइक ली

फाइल फोटो |

वाशिंगटन डीसी। रिपब्लिकन सीनेटर माइक ली ने शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के हवाले से पुष्टि की कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी कर्मियों द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में आपराधिक आरोपों पर मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।

पत्रकार की विदेश मंत्री मार्को रूबियो से फोन पर हुई बातचीत 

ली ने अपने 'X' अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि अमेरिका की यह कार्रवाई संभवतः संविधान के अनुच्छेद II के तहत राष्ट्रपति के स्वाभाविक अधिकार के दायरे में आती है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी कर्मियों को किसी वास्तविक या आसन्न हमले से सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि उनकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से फोन पर बातचीत हुई। मार्को रूबियों ने बताया कि निकोलस मादुरो को अमेरिकी कर्मियों द्वारा गिरफ्तार किया गया है ताकि वे संयुक्त राज्य अमेरिका में आपराधिक आरोपों पर मुकदमे का सामना कर सकें, और जो सैन्य कार्रवाई हमने आज रात देखी, वह गिरफ्तारी वारंट को लागू करने वाले कर्मियों की सुरक्षा और रक्षा के लिए तैनात की गई थी।

अमेरिकी पत्रकार का दावा: उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज बनेंगे अस्थाई राष्ट्रपति

वॉशिंगटन: जाँच पत्रकार लॉरा लूमर ने शनिवार को सूत्रों के हवाले से कहा कि वर्तमान में वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यरत डेल्सी रोड्रिगेज को वेनेजुएला का अस्थाई राष्ट्रपति घोषित किया जाएगा। यह घोषणा उस समय आई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को पुष्टि की कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर एक बड़ी कार्रवाई की, जिसके दौरान वेनेजुएला के मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाया गया।

आज ही होगी राष्ट्रपति के नाम की घोषणा

लॉरा लूमर ने अपने 'X' पोस्ट में लिखा, "नई जानकारी: सूत्रों के अनुसार वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को आज वेनेजुएला का अस्थाई राष्ट्रपति घोषित किया जाएगा। यह अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हवाई हमलों और राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा के बाद हुआ कि निकोलस मादुरो को अमेरिकी विशेष बलों द्वारा 'गिरफ्तार' कर देश से बाहर ले जाया गया है।"

ट्रंप द्वारा मादुरो की गिरफ्तारी की पुष्टि ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार मादुरो पर "नार्को-आतंकवादी" सरकार चलाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/fear-of-digital-arrest-retired-professor-extorted-lakhs-of-rupees/103483

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखा सेवानिवृत्त प्रोफेसर से हड़पे लाखों रुपये

Related to this topic: