प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मेलानिया ट्रंप ने एपस्टीन से संबंधों से...

मेलानिया ट्रंप ने एपस्टीन से संबंधों से साफ इनकार किया

वॉशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने गुरुवार को जेफरी एपस्टीन से संबंधों से साफ साफ इनकार किया...

मेलानिया ट्रंप ने एपस्टीन से संबंधों से साफ इनकार किया

मेलानिया ट्रंप ने एपस्टीन से संबंधों से साफ इनकार किया |

वॉशिंगटनअमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने गुरुवार को जेफरी एपस्टीन से संबंधों से साफ साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सभी आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं। व्हाइट हाउस में बयान देते हुए मेलानिया ट्रंप ने कहा कि उनके बारे में फैला जा रही ये बातें उनकी छवि खराब करने की कोशिश हैं। उन्होंने आरोप लगाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों में नैतिकता और सम्मान की कमी है। उन्होंने कहा कि मेरे और एपस्टीन को जोड़ने वाले झूठ अब बंद होने चाहिए। ये सिर्फ मेरी छवि खराब करने की कोशिश है।

मेलानिया ट्रंप ने साफ कहा कि उनका एपस्टीन या उसकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल से कोई दोस्ती या करीबी संबंध नहीं था। हालांकि उन्होंने माना कि वे न्यूयॉर्क और फ्लोरिडा के कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में एक ही सर्कल में मौजूद रहे थे। उन्होंने मैक्सवेल को भेजे एक ईमेल के जवाब को साधारण बातचीत बताया और कहा कि इसका कोई खास मतलब नहीं है।

मेलानिया ने बताया कि उन्होंने अपने वकीलों के साथ मिलकर इन आरोपों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी है और इसमें उन्हें सफलता भी मिली है। मेलानिया ट्रंप ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) से अपील की कि एपस्टीन केस के पीड़ितों के लिए सार्वजनिक सुनवाई कराई जाए, ताकि वे खुलकर अपनी बात रख सकें। उन्होंने कहा कि हर महिला को मौका मिलना चाहिए कि वह अपनी कहानी सार्वजनिक रूप से बता सके। तभी सच सामने आएगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: