प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बुशहर परमाणु संयंत्र का मुख्य हिस्सा सुरक्षित

ईरान के बुशहर परमाणु केंद्र पर फिर मिसाइल हमला, एक सुरक्षा गार्ड की मौत

ईरान के प्रमुख बुशहर परमाणु केंद्र के पास शनिवार को एक मिसाइल (प्रोजेक्टाइल) हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई है। हमले में परमाणु केंद्र के मुख्य हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

ईरान के बुशहर परमाणु केंद्र पर फिर मिसाइल हमला एक सुरक्षा गार्ड की मौत

Missile Attack Near Iran’s Bushehr Nuclear Plant Kills Guard |

तेहरान। ईरान के प्रमुख बुशहर परमाणु केंद्र के पास शनिवार को एक मिसाइल (प्रोजेक्टाइल) हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई है। ईरान की न्यूज एजेंसी 'तस्नीम' ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में परमाणु केंद्र के मुख्य हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पास की एक इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। एजेंसी का दावा है कि इस हमले से परमाणु केंद्र के उत्पादन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।

संवेदनशील ठिकाने पर बार-बार हमले से बढ़ी क्षेत्रीय चिंता

बुशहर परमाणु केंद्र ईरान की ऊर्जा उत्पादन क्षमता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह ठिकाना ईरान के परमाणु कार्यक्रम का एक प्रमुख केंद्र है। इसके आसपास किसी भी प्रकार की सैन्य गतिविधि क्षेत्र की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन सकती है। यह चौथी बार है, जब बुशहर परमाणु केंद्र पर युद्ध के दौरान हमला हुआ है। यह तथ्य इस सुविधा की संवेदनशीलता और क्षेत्र में चल रहे संघर्षों के संभावित प्रभाव को रेखांकित करता है। इस हमले से पश्चिम एशिया क्षेत्र में अस्थिरता को और बढ़ा सकते हैं। दक्षिणी ईरान में फारस की खाड़ी पर बुशहर परमाणु संयंत्र स्थित है। यह देश का पहला वाणिज्यिक परमाणु ऊर्जा स्टेशन है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-lpg-carrier-safely-crosses-hormuz-ministry-denies-oil-payment-issues/154451

हॉर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरा भारतीय जहाज, अफवाहों पर सरकार ने दिया जवाब

Related to this topic: